फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi 13 mohsin khan and erica fernandes aproched for rohit shetty reality show

KKK13: रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे टीवी के ये दो चर्चित चेहरे! नाम जान बढ़ जाएगा एक्साइटमेंट

Wed, 05 Apr 2023 04:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 05 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

जब से खतरों के खिलाड़ी की कमान रोहित शेट्टी के हाथों में आई है तब से इस शो की टीआरपी लगातार बढ़ी है। आने वाले सीजन को लेकर अब तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में दो नाम और सामने आए हैं।

विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 13 mohsin khan and erica fernandes aproched for rohit shetty reality show
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : Social media

विस्तार

रोहित शेट्टी इन दिनों अपने शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। फैंस को अभिनेता के आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का बेसब्री से इंतजार है। यह टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो है। बिग बॉस की तरह इस शो के भी अपने दर्शक हैं। अब तक इसके 12 सीजन आ चुके हैं। बहुत जल्द 13वें सीजन की दस्तक होने वाली है। हाल ही में खबर आ रही है कि मेकर्स ने इस शो के लिए टीवी के दो पॉपुलर चेहरों को अप्रोच किया है। 

विज्ञापन

ये सितारे आ सकते हैं नजर
जब से खतरों के खिलाड़ी की कमान रोहित शेट्टी के हाथों में आई है तब से इस शो की टीआरपी लगातार बढ़ी है। आने वाले सीजन को लेकर अब तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में दो नाम और सामने आए हैं। खबरों के मुताबिक इस शो में ये रिश्ता क्या कहलाता है के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान और कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की भूमिका में नजर आ चुकीं टीवी की फेवरेट बहू एरिका फर्नांडीस रोहित शेट्टी के इस शो में खतरों से खेलते हुए नजर आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Jawan VS Spider-Man: 'स्पाइर मैन' और 'जवान' में होने जा रही भिड़ंत, बॉक्स ऑफिस पर होगा महामुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स ने किया है अप्रोच
एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि मेकर्स ने दोनों को इस शो के लिए अप्रोच किया है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि एरिका फर्नांडीस को खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन

कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 13
रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड शो के लिए तमाम फाइनल कंटेस्टेंट के साथ मई में साउथ अफ्रीका के केपटाउन रवाना होंगे। वहां इस शो को  शूट किया जाएगा। 17 जुलाई से कलर्स पर इस सीजन का आगाज हो सकता है। बता दें कि इस बार रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 में भी नजर आए थे। वहां उन्होंने अपने कुछ कंटेस्टेंट का चुनाव किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed