{"_id":"bb902c9a3915755f7634a3b9e198ff58","slug":"kbc7-will-telicast-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"'केबीसी 7' आज से, क्या होगा खास?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'केबीसी 7' आज से, क्या होगा खास?
टीम डिजीटल
Updated Fri, 06 Sep 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन को यूं तो हंसते हुए भी कम ही देखा जाता है। लेकिन आज वह इतने खुश होंगे कि हंसेंगे भी गाएंगे भी और नाचेंगे भी। उनकी इस खुशी के साझेदार आप भी बन सकेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ का ये रूप 'कौन बनेगा करोड़पति 7' के आरंभिक एपीसोड में आज रात सोनी चैनल पर देखने को मिलेगा। 'केबीसी7' देखने को लोग उत्सुक हैं और आज रात 8.30 बजे उनका ये इंतजार खत्म होगा।
विज्ञापन
शो की शुरूआत सोनू निगम के गानों से होगी। जिसमें बिग बी भी शामिल होंगे। इसके बाद अमिताभ अपनी आवाज में गाने भी गाएंगे और डांस भी करेंगे। वह इम्तहां हो गई इंतजार की गाते हुए प्रतियोगियों को हॉट सीट पर आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
शो को लेकर बिग बी खुद भी बहुत उत्सुक हैं। वह कह चुके हैं कि वह काफी नर्वस भी हैं। लेकिन शो पर आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक उठेगी। इस बार इस शो में 7 करोड़ की पुरुस्कार राशि और प्रतियोगियों को 5 लाइफ लाइन की सौगात नया प्रयोग है।