{"_id":"070c48e798f59b68c740e7633dcfb1fb","slug":"kbc-offers-rs-7-crore-bumper-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी-7 के विजेता को मिलेंगे 7 करोड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
केबीसी-7 के विजेता को मिलेंगे 7 करोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Aug 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार 'कौन बनेगा करोड़पति' में उम्मीद से दुगना या तिगना नहीं बल्कि सातगुना जीतने का मौके आपको मिल सकता है। पहली बार इस शो के इतिहास में अब तक सबसे बड़ी राशि ईनाम में रखी गई है।
विज्ञापन
'केबीसी 7' 6 सितंबर से सोनी चैनल पर दस्तक देगा। सूत्रों के अनुसार इस शो के सीजन 7 में सात करोड़ रुपए का ईनाम जीतने को मिल सकता है। यही नहीं प्रतियोगियों के लिए लाइफलाइन भी इस बार बढ़ा कर रखी गई हैं।
विज्ञापन
शो की शूटिंग इस बार यशराज फिल्मस स्टूडियो में की जाएगी। प्रतियोगियों को अब तक 4 लाइफलाइन मिलतीं थीं लेकिन इस बार 5 लाइफलाइन उनको दी जाएंगी।
वैसे 15 सितंबर से 'बिग बॉस 7' भी शुरू होगा। इस शो से केबीसी की कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। कहा जा रहा है कि शो कहीं से भी इससे मात न खा जाए इसलिए इसमें कई बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन