{"_id":"be315566-6b96-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"kbc-last-episode-include-in-top-10-tv-rating-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 की रेटिंग में पहुंचा केबीसी का लास्ट एपीसोड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टॉप 10 की रेटिंग में पहुंचा केबीसी का लास्ट एपीसोड
अनुराधा गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो फ्रेंड्स! जनवरी माह के चौथे सप्ताह की रेटिंग में बेशक खूब उतार-चढ़ाव आ रहे हो लेकिन कुछ शोज ऐसे हैं जो अपनी जगह ज्यों की त्यों बनाए हुए हैं। उन्हीं में हैं कलर्स चैनल पर प्रसारित शो 'बालिका वधु' और सब टीवी पर प्रसारित हो रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'।
विज्ञापन
जी हां, जनवरी माह के चौथे सप्ताह भी ये दोनों शो नंबर वन की पोजीशन पर बरकरार हैं। तो आइए जानें 20 जनवरी से 26 जनवरी के बीच कौन से फिक्शन और नॉन फिक्शन शोज टॉप 10 की फेहरिस्त में शामिल हुए।
विज्ञापन
'बालिका वधु' और 'तारक मेहता..,' है नंबर वन
जनवरी माह के पिछले तीन सप्ताह जहां 'बालिका वधु' नंबर वन पर रहा वहीं 4.4 की रेटिंग के साथ इस सप्ताह भी 'बालिका वधु' नंबर वन पर है। वहीं पिछले सप्ताह सब टीवी पर प्रसारित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी नंबर वन पर था, इस बार भी 4.4 की रेटिंग के साथ ये शो नंबर वन पर रहा।
विज्ञापन
'दीया और बाती' नंबर एक से आया नंबर 2 पर
पिछले सप्ताह 4.4 की रेटिंग के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'दीया और बाती' भी नंबर वन की पोजीशन पर था लेकिन इस सप्ताह इस शो की रेटिंग गिर गई है और ये 4.1 की रेटिंग के साथ नंबर दो की पोजीशन पर आ गया है।
नंबर तीन पर आए कई शोज
जी टीवी पर आने वाला शो 'पुर्नविवाह' और स्टार प्लस पर आने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' 3.9 की रेटिंग के साथ नंबर तीन की पोजीशन पर रहा। इतना ही नहीं जीटीवी पर पिछले सप्ताह 'जी सिने अवॉर्ड' का प्रदर्शन किया गया जिसके मेन इवेंट की रेटिंग भी 3.9 ही रही।
'सपने सुहाने लड़कपन के' में रचना की टूटी सगाई
जीटीवी पर प्रसारित शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' शो की रेटिंग 4.0 से गिरकर 3.8 हो गई है यानी ये शो नंबर चार की पोजीशन पर रहा। हो भी क्यों ना आखिर रचना की सगाई होने से पहले ही टूट गई और इसका इल्जाम उसकी मौसी की बेटी गुंजन पर आ गया है। गुंजन को बेवजह फंसाकर कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो कि दर्शकों को रास नहीं आ रहा।
'मधुबाला' भी है टॉप 10 की लिस्ट में
पिछले काफी समय से कलर्स पर दिखाया जाने वाले शो 'मधुबाला' में मधुबाला की शादी दिखाई जा रही हैं जिस कारण से शो की रेटिंग बढ़ गई है। 3.4 से बढ़कर इस शो की रेटिंग 3.6 हो गई है जिससे ये शो नंबर पांच पर लोगों का पसंदीदा शो बन गया है। वहीं इसी चैनल पर आने वाला शो 'ससुराल सिमर का' में रोली का सपना पूरा होने वाला है। अब जल्द ही रोली और सिमर को उनका घर वापिस मिल जाएगा। इस ट्विस्ट के साथ शो पिछले सप्ताह की तरह अपनी रेटिंग बरकरार रखे हुए है और 3.5 रेटिंग के साथ शो नंबर 6 पर पहुंच गया है।
'साथिया', 'प्यार का दर्द' और 'पवित्र रिश्ता' है नंबर सात पर
इस सप्ताह कई शोज की रेटिंग में फेरबदल हुआ है। एक और जहां स्टार प्लस के शो 'साथिया' की रेटिंग 3.7 से गिरकर 3.4 हो गई है वहीं स्टार प्लस पर ही आने वाले शो 'प्यार का दर्द मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' की रेटिंग भी 3.5 से गिरकर 3.4 हो गई है। इतना ही नहीं जीटीवी पर प्रसारित शो 'पवित्र रिश्ता' की रेटिंग भी 3.5 से गिरकर 3.4 हो गई है। यानी इन तीनों ही शोज की रेटिंग गिरी जिससे से नंबर सात पर आ गए हैं। जीटीवी पर आने वाले शो 'कुबूल है' 3.1 की रेटिंग से 3.3 की रेटिंग तक पहुंचकर नंबर आठ की पोजीशन पर आ गया है।
केबीसी और सीआईडी भी शामिल है इस फेहरिस्त में
सोनी चैनल पर आने वाला गेम शो 'केबीसी' जिसका लास्ट एपीसोड 26 जनवरी को दिखाया गया था की रेटिंग 2.7 से बढ़कर 3.1 हो गई है जिससे से शो नंबर नौ की पोजीशन पर आ गया वहीं इसी चैनल पर सालों से प्रसारित हो रहा 'सीआईडी' की रेटिंग बेशक 3.4 से गिरकर 2.9 आ गई हो लेकिन ये शो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो ही गया।
अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताह की रेटिंग में क्या बदलाव आएंगे। क्या आने वाले सप्ताह में भी 'बालिका वधु', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'दीया और बाती' हम जैसे शोज नंबर वन पर रहेंगे या फिर कोई और शो इन्हें टक्कर देगा।