KBC 13: 50 लाख के सवाल पर सुमित कौशिक ने छोड़ा खेल, क्या आप जानते हैं इसका जवाब
केसीबी 13 के गुरुवार के एपिसोड में सुमित कौशिक 25 रुपये के विजेता बने हैं। उन्होंने 50 लाख के सवाल पर खेल छोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन 13 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस शो में रोज दर्शकों को कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है, तो साथ ही अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े किस्से फैंस को काफी पसंद आते हैं, जो वह इस शो में बताते हुए दिखाई देते हैं। 14 अक्तूबर यानी गुरुवार को शो की हॉट सीट पर दिल्ली के नजफगढ़ से आए सुमित कौशिक मौजूद थे। इस दौरान सुमित ने अपने खेल से अमिताभ बच्चन को काफी इंप्रेस कर दिया। इस शो में सुमित ने अपने शानदार खेल से 25 लाख रुपये जीते। हालांकि, सुमित ने 50 लाख का जवाब नहीं दे सकें।
ये था 25 लाख का सवाल
सुमित कौशिक ने खेल के दौरान 1.6 लाख रुपये के प्रश्न के लिए अपनी तीसरी लाइफलाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपये तक अपने खेल को शानदार तरीके से खेला। लेकिन 25 लाख के सवाल पर सुमित फिर अटक गए। अमिताभ बच्चन ने सुमित से 25 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा था कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 1994 और 2006 के बीच राज्यसभा में किस राज्य का प्रतिनिधित्व किया था? सुमित को 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने खेल के इस पड़ाव पर अपनी आखिरी लाइफलाइन आस्क द एक्सपर्ट का इस्तेमाल किया और फिर वह इस सवाल का सही जवाब ‘उत्तर प्रदेश’ देकर 25 लाख रुपये के विजेता बन गए।
50 लाख के सवाल पर छोड़ा खेल
अमिताभ बच्चन ने सुमित कौशिक से 50 लाख रुपये का काफी मजेदार सवाल किया, जिस पर सुमित फंस गए थे। अमिताभ ने सुमित से पूछा- दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र में एक माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिले के मलाणा गांव के लोग खुद को किस शासक के सैनिकों का वंशज मानते हैं? इस सवाल के ऑप्शन एलेक्जेंडर, पोरस, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप थे। सुमित कौशिक को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसी वजह से उन्होंने इस खेल को छोड़ने का फैसला किया। खैर बता दें कि, इस सवाल का जवाब सिकंदर है।
सुमित कौशिक के बाद कौन बनेगा करोड़पति का खेल अमरावती से फारेस्ट ऑफिसर पुष्पा गोपीराम सातारकर ने आगे बढ़ाया। वह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल देकर हॉट सीट पर पहुंचीं। हालांकि, वह शो में छह सवाल का सही जवाब दे पाईं। इसके बाद उन्होंने सातवें सवाल का गलत जवाब दिया। इसी वजह से वह इस शो से महज 10 हजार रुपये जीत पाईं।