{"_id":"615745748ebc3e4afc3692a7","slug":"kbc-13-pankaj-tripathi-reveals-he-is-a-professional-cook","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 13 : पंकज त्रिपाठी ने शो में किया खुलासा, एक्टर बनने से पहले होटल में बनाते थे खाना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13 : पंकज त्रिपाठी ने शो में किया खुलासा, एक्टर बनने से पहले होटल में बनाते थे खाना
Fri, 01 Oct 2021 10:59 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति 13 में आज शानदार शुक्रवार में एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी हॉट सीट पर नजर आए। दोनों इस शो में जीतने वाली राशि को नेक काम में देंगे। वह लड़कियों की पढ़ाई और उनका ध्यान रखने वाली संस्था के साथ जुड़े हैं, जिनके लिए वह इस में सही जवाब देकर धनराशि कमाना चाहते हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी से ढेर सारी बातें करते नजर आए। दोनों ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। शो में पंकज पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि वह शानदार खाना बनाना जानते हैं क्योंकि वह फिल्मों में आने से पहले कुक हुआ करते थे।
होटल में करते थे काम
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि क्या आप घर पर खाना बनाते हैं। इसका जवाब देते हुए पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि वह पहले प्रोफेशनल कुक रह चुके हैं। ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी चौंक जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पटना के एक होटल में उन्होंने कुक का काम किया है। वह होटल में नाइट ड्यूटी करते थे। ताकि दिन में थिएटर की रिहर्सल कर सकें।
पत्नी को खाना बनाना सिखाया
अमिताभ बच्चन पंकज त्रिपाठी की मृदुला से पूछते हैं कि पंकज खाना बना लेते हैं या नहीं। इस पर उनकी पत्नी कहती हैं कि मुझे खाना बनाना इन्होंने ही सिखाया है।