फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kaun Banega Crorepti Season 9 Witness These Major Changes Amitabh Bachchan

KBC में अब 1 करोड़ के बाद सीधे 7 करोड़ का सवाल, हुए कई और बदलाव

Tue, 29 Aug 2017 01:14 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Tue, 29 Aug 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepti Season 9 Witness These Major Changes Amitabh Bachchan
kbc
अमिताभ बच्चन का सबसे मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का नौवें सीजन 28 अगस्त, रात 9 बजे से शुरू हो चुका है। इस बार दर्शकों को 'केबीसी' का ये सीजन पिछले बाकी सभी सीजन्स के मुकाबले काफी अलग देखने को मिलेगा। अमिताभ बच्चन के केबीसी में पहले सीजन के मुकाबले इस सीजन कई बड़े बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- 'बादशहो' से हटाया गया ये रीमेक सॉन्ग, जानें क्या है वजह
विज्ञापन


साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत हुई थी और तभी से ये शो लोगों के दिल पर छा गया है। जानिए पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन क्या बड़े बदलाव केबीसी में किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1- केबीसी के इस सीजन में कंटेस्टेंट के पास फोन-अ-फ्रेंड की जगह वीडियो-अ-फ्रेंड की लाइफलाइन होगी यानि आप अपने दोस्त से वीडियो कॉल कर पाएंगे।
2- शो के इस सीजन में कोई सेलेब्रिटी फिल्म प्रमोशन के लिए हॉट सीट पर नजर नहीं आएगा। हालांकि वो चैरिटी के लिए खेल सकते हैं।
3- केबीसी का प्राइज मनी 1 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दिया गया है। जो कंटेस्टेंट 1 करोड़ जीत लेंगे वो जैकपॉट के जरिये सीधे 7 करोड़ के लिए खेल सकते हैं।
4- इसके अलावा कंटेस्टेंट अपने साथ एक जोड़ीदार भी शो में ले जा सकेंगे। इस जोड़ीदार को लाइफलाइन के तौर पर यूज किया जा सकता है।
5- इस बार शो के अंत में मिलने वाले बड़े चेक से भी छुटकारा मिल जाएगा। प्राइज मनी सीधे विजेता के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed