फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kaun banega crorepati amitabh bachchan game show kbc season 14 registration start from 9 april 2022

KBC Season 14: आप भी अमिताभ बच्चन संग खेल सकते हैं 'कौन बनेगा करोड़पति', शुरू होने जा रहे हैं रजिस्ट्रेशन

Sat, 02 Apr 2022 02:10 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati amitabh bachchan game show kbc season 14 registration start from 9 april 2022
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सोनी टीवी के सबसे ज्यादा लोकप्रिय शोज में से एक है। दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार  रहता है। इस शो के शुरू होते ही ज्यादातर घरों में लोग टीवी पकड़कर बैठ जाते हैं। वैसे तो टीवी पर रियलिटी शोज की भरमार है लेकिन यह एक ऐसा  शो है जिसमें प्रतिभागी को अपने ज्ञान के बल पर करोड़ों रुपये जीतने का मौका मिलता है। इसी के साथ लोगों को अपने सबसे चहेते कलाकार सदी के महानायक से रूबरू होने का मौका भी मिलता है और यही वजह है कि दर्शकों को 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में खासा दिलचस्पी रहती है। इस शो को अब तक 13 सीजन आ चुके हैं और अब 14वें सीजन में पार्टिसिपेट करने के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरु होने की तारीख सामने आ चुकी है।

विज्ञापन

सोनी टीवी ने जारी किया शो का प्रोमो-
सोनी टीवी की तरफ से शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें शुरुआत एक मध्यमवर्गीय परिवार के पति-पत्नी से होती है। पति अपनी पत्नी से कहता है कि 'ऐ शांता, देखन वह सुबह जल्दी आएगी जब हम तुम्हारे लिए इमारत बनाएंगी और हमारे बच्चे विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने  जाएंगे और हम लोग स्विट्जरलैंड घूमने जाएंगे'। ये सुनते ही पत्नी कहती है चल झूठे। इसके बाद प्रोमो में टाइम लैप्स दिखाया गया है और दोनों पति-पत्नी बूढ़े हो चुके हैं। इस समय भी पति यही सपना देख रहा है कि वह अपने बच्चों को विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाएगा और पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड घूमने जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने बताई रजिस्ट्रेशन की तारीख-
पति-पत्नी की इस बातचीत के बाद अमिताभ बच्चन की आवाज आती है और वह कहते हैं कि सपने देखकर खुश मत हो जाइए इन्हों पूरा भी कर लीजिए। बिग-बी कहते हैं इस शो में रजिस्टर करना है तो तैयार हो जाइए 9 अप्रैल के लिए और सवालों को सही जवाब देकर खेलें अमिताभ बच्चन के साथ ये गेम शो। सोनी टीवी की तरफ से जारी किए गए इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है-9 अप्रैल रात 9 बजे से हमारे सामने के साथ होगा शुरू रजिस्ट्रेशन और आपके अपने सपनों को पूरा करने का सफर, केवल सोनी टीवी पर।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed