फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kaun Banega Crorepati 13 short Film Nitesh Tiwari unveils Sammaan

'सम्मान' के जरिए घर-घर पहुंचेगा केबीसी 13, नितेश तिवारी ने साझा किए फिल्म की शूटिंग के अनुभव

Fri, 16 Jul 2021 08:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 16 Jul 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 13 short Film Nitesh Tiwari unveils Sammaan
short film for KBC 13 - फोटो : अमर उजाला

देश का सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' इन दिनों फिर सुर्खियों में है। अमिताभ बच्चन का ये शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। KBC 13 के प्रीमियर से पहले मेकर्स इस नए सीजन को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि इस बार टीवी पर इसके विज्ञापन का नया तरीका निकाला गया है। मशहूर फिल्मकार नितेश तिवारी ने केबीसी को प्रमोट करने के लिए शॉर्ट फिल्म बनाई है। इसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। इस फिल्म का नाम 'सम्मान' है और यह तीन भागों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन


नितेश तिवारी ने मीडिया के साथ साझा किया अनुभव
शुक्रवार को इसे लॉन्च करते हुए नितेश तिवारी ने इसकी शूटिंग, कास्टिंग के अलावा केबीसी 13 के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ अपने अनुभव की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें केबीसी की हॉट सीट पर बैठना पसंद है। लेकिन अगर वो अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे तो नर्वस हो जाएंगे। खास बात ये है कि नितेश तिवारी भी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने फिल्म में अपने अनुभवों का बखूबी इस्तेमाल भी किया है। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के सभी कलाकारों की तलाश करना उनके लिए काफी कठिन था।
विज्ञापन


ऐसी है फिल्म की कहानी
ये कहानी एक गांव की है। जहां स्कूल की बिल्डिंग नहीं है। गांव के लोग परेशान हैं। लोग भाग्य भरोसे लॉटरी खेल रहे। लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति का एड चलता है और सभी लोग इसमें हिस्सा लेने का साचते हैं। गांव में घोषणा की जाती है कि स्कूल का निर्माण केबीसी के सवालों के जवाब देकर ही होगा। इस एड के खत्म होते ही गांव की असली कहानी की शुरुआत होती है। इस फिल्म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ओमकार को पीपली लाइव जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी का यह 13वां सीजन है, सन 2000 में तीन जुलाई को स्टार प्लस पर अमिताभ बच्चन की ही मेजबानी में 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। तब से लेकर अब तक केबीसी काफी आगे बढ़ चुका है और कई लोगों की किस्मत बदल चुका है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed