फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karishma Tanna's traditional grah pravesh in husband Varun Bangera house

Karishma Tanna Wedding: करिश्मा तन्ना का शादी के बाद वरुण बंगेरा के घर में हुआ गृह प्रवेश, सासु मां से आशीर्वाद लेती नजर आईं एक्ट्रेस

Mon, 07 Feb 2022 06:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 06:02 PM IST
सार

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिसमें दोनों शादी की रस्मों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। अब करिश्मा के ग्रह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Karishma Tanna's traditional grah pravesh in husband Varun Bangera house
karishma tanna, varun bangera - फोटो : insta

विस्तार

टीवी की ग्लैमरस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में 5 फरवरी को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी की है। उन्होंने गोवा के एक फाइव स्टार होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग की, हालांकि कोरोना को देखते हुए इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्ती ही शामिल हुए। शादी के बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिसमें दोनों शादी की रस्मों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। अब करिश्मा के ग्रह प्रवेश की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

पारंपरिक तरीके से हुए गृह प्रवेश-
करिश्मा तन्ना का वरुण बंगेरा के घर यानी उनकी ससुराल में पारंपरिक रीति-रिवाज से गृह प्रवेश हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण बंगेरा की मां करिश्मा और वरुण का गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। वरुण बंगेरा की मां सबसे पहले दोनों का हल्दी से तिलक करती हैं, और फिर करिश्मा को अपना दायां पैर अंदर रखकर घर में प्रवेश करने को कहती हैं। इसके बाद सभी ने तालियां बजाकर करिश्मा का नए घर में स्वागत किया।

सासु मां ने दिया बहु करिश्मा को आशीर्वाद-
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गृह प्रवेश के बाद वरुण बंगेरा की मां ने शगुन के तौर पर करिश्मा को कोई तोहफा दिया है, तो वहीं करिश्मा भी बड़े प्यार आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karishma Tanna's traditional grah pravesh in husband Varun Bangera house
karishma tanna, varun bangera - फोटो : insta

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वरुण बंगेरा की मां ने शगुन के तौर पर करिश्मा को कोई तोहफा दिया है, तो वहीं करिश्मा भी बड़े प्यार आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। जहां एक तस्वीर में करिश्मा और वरुण एक दूसरे को प्यार से देखते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में करिश्मा अकेली हैं। हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर और हैवी ज्वेलरी में नई नवेली दुल्हन करिशमा तन्ना बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed