फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karishma Ka Karishma actress Jhanak Shukla got engaged With boyfriend Swapnil Suryawanshi shared pictures

Jhanak Shukla: करिश्मा का करिश्मा फेम एक्ट्रेस झनक शुक्ला ने की सगाई, इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें

Mon, 09 Jan 2023 01:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 01:08 PM IST
सार

झनक शुक्ला ने 90 के दशक के सीरियल करिश्मा का करिश्मा से अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन
Karishma Ka Karishma actress Jhanak Shukla got engaged With boyfriend Swapnil Suryawanshi shared pictures
Jhanak Shukla - फोटो : social media

विस्तार

90 के दशक का सबसे लोकप्रिय सीरियल करिश्मा का करिश्मा लगभग सभी को याद होगा। इस धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाने वाली बाल कलाकार झनक शुक्ला उन दिनों घर घर जानी जाती थी। झनक शुक्ला को 90 के दशक  के बच्चे करिश्मा के नाम से ही जानते थे। अभिनेत्री ने सीरियल करिश्मा का करिश्मा और कल हो ना हो जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लंबे समय से रहे बॉयफ्रेंड स्वप्निल सूर्यवंशी से सगाई कर ली है। 

विज्ञापन

Karishma Ka Karishma actress Jhanak Shukla got engaged With boyfriend Swapnil Suryawanshi shared pictures
Jhanak Shukla - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर साझा की सगाई की तस्वीरें
दरअसल झनक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है-आखिरकार इसे आधिकारिक बना रही हूं। रोका हो गया। झनक के इस पोस्ट पर उनके सह कलाकारों ने शुभकामनाएं दी है। इस पोस्ट पर श्रीति झा, कंवर ढिल्लों, मोहित हीरानंदानी, अविका गोर समेत कई लोगों ने कमेंट कर शुभकामनाएं दी है। झनक शुक्ला ने शाहरुख की फिल्म कल हो ना हो में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म वन नाइट विद द किंग में भी नजर आई हैं। 

ये भी पढ़े-Bollywood Top 10 Villain 2023: गब्बर, शाकाल, मोगैंबो तो नहीं, लेकिन इस साल के ये 10 विलेन इनसे कम भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

Karishma Ka Karishma actress Jhanak Shukla got engaged With boyfriend Swapnil Suryawanshi shared pictures
Jhanak Shukla-SRK - फोटो : social media

15 साल की उम्र में एक्टिंग से लिया था ब्रेक
अभिनेत्री ने 15 साल की उम्र में ही अभिनय से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरा रिटायरमेंट शुरू हो चुका है। मेरे माता पिता कहते हैं कि क्योंकि मैं उतना काम नहीं करती हूं। मैं महज मस्ती करती हूं। झनक ने आगे कहा कि मैं घूमती हूं, लिखती हूं और मैंने मास्टर्स किया है तो मुझे लगता है यह बेस्ट है। 

ये भी पढ़े-Akshay Kumar: मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही अक्षय के बेटे आरव की तस्वीर, कौन है जानिए

विज्ञापन

Karishma Ka Karishma actress Jhanak Shukla got engaged With boyfriend Swapnil Suryawanshi shared pictures
Jhanak Shukla - फोटो : social media

ब्रेक लेकर थी खुश 
इसके अलावा झनक ने बताया कि वह वास्तव में एक्टिंग से परेशान हो गई थी। उन्होंने कहा कि मैं तब 15 या 16 की थी, लेकिन अब मुझे बस मस्ती करनी है, क्योंकि बचपन में बहुत काम किया था। उन्होंने बताया कि वह रेगुलर स्कूल जाती थी, होमवर्क से लेकर बाकी सभी चीजें किया करती थी यह काफी बेहतर है, लेकिन बचपन का एक छोटा सा हिस्सा याद आता है, तो मेरे माता पिता ने मुझे सलाह दी कि ब्रेक ले लो। 

ये भी पढ़े-Fearless Nadia: पिता की मौत के बाद सेल्स गर्ल बनने बॉम्बे आई ऑस्ट्रेलियन लड़की, जानिए कैसे बन गईं 'हंटरवाली'

Karishma Ka Karishma actress Jhanak Shukla got engaged With boyfriend Swapnil Suryawanshi shared pictures
Jhanak Shukla - फोटो : social media

अभिनेत्री को सड़कों पर घुमना है पसंद
झनक ने बताया कि वह सभी के साथ घुल मिल जाती थी। लेकिन अब बिल्कुल इसके विपरीत हो गई हूं। उन्होंने बताया कि वह बहुत चुप रहती हैं। झनक ने बताया कि बहुत लोग उनसे संपर्क करते हैं और उन्होंने हर चीज में आनंद लिया है। वहीं, झनक ने बताया कि कभी कभी उन्हें बुरा लगता है कि अगर वह अभिनय कर रही होती तो वह पूरी तरह से आजाद नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि उन्हें खुलकर रहना और सड़कों पर घूमना पसंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed