फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Son Aarav Bhatia Unseen Photo with Rinke Khanna Daughter Naomika Saran Goes Viral

Akshay Kumar: मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही अक्षय के बेटे आरव की तस्वीर, कौन है जानिए

Mon, 09 Jan 2023 08:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Jan 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Son Aarav Bhatia Unseen Photo with Rinke Khanna Daughter Naomika Saran Goes Viral
Aarav Bhatia-Naomika Saran - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पसंदीदा सितारों की जिंदगी में फैंस की खूब दिलचस्पी रहती है। न सिर्फ स्टार्स, बल्कि उनके परिवार के बारे में वे खूब उत्सुकता दिखाते नजर आते हैं। यही वजह है कि सितारों के बच्चे इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही खूब लोकप्रिय होते रहते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आ जाती है। अब ताजा मामला अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का है। इन दिनों आरव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें वह एक लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है कौन? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


वायरल हो रही तस्वीर में आरव भाटिया एक बेहद खूबसूरत लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस यह जानने को बेकरार हैं कि यह क्यूट लड़की आखिर कौन है? बता दें कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि आरव की कजिन हैं। यह ट्विंकल खन्ना की बहन और अभिनेत्री रिंकी खन्ना की बेटी हैं। आरव भाटिया की कजिन का नाम नाओमिका सरन है और वो 18 साल की हैं।
विज्ञापन

Farah Khan: कभी पिता को दफनाने के लिए जेब में थे सिर्फ 30 रुपये, फिर ऐसे तय किया बेस्ट डायरेक्टर तक का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों नाओमिका ने खुद आरव के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर की थी। देखते ही देखते यह सेल्फी इंटरनेट पर वायरल होने लगी और साथ ही यह बात भी फैल गई कि आरव किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। बता दें कि वायरल फोटो में दोनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। ब्लू शर्ट पहने आरव काफी अच्छे लग रहे थे। उनके गले में काफी स्टाइलिश नेकलेस देखा गया। वहीं नाओमिका व्हाइट ड्रेस और लॉकेट पहने क्यूट लुक में दिखीं। 
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा ‘अवतार 2’ का डंका, मराठी फिल्म ‘वेड’ के आगे निकली ‘सर्कस’ की हवा

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं- आरव भाटिया और नितारा भाटिया। यूं तो खिलाड़ी कुमार उन्हें लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं। मगर, अक्सर फैंस दोनों को कहीं ना कहीं स्पॉट कर ही लेते हैं। बात करें नाओमिका की तो वह रिंकी खन्ना और उनके पति समीर सरन की बेटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। रिंकी, सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी हैं। उन्होंने 1999 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्मी दुनिया छोड़ रिंकी खन्ना फिलहाल लंदन में रहती हैं।
Bollywood Top 10 Villain 2023: गब्बर, शाकाल, मोगैंबो तो नहीं, लेकिन इस साल के ये 10 विलेन इनसे कम भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed