फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Kundrra father gave a statement on the Karan Kundrra and Tejasswi Prakash marriage

Karan Kundrra-Tejasswi Prakash: जल्द शादी करेंगे तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा? अभिनेता के पिता ने दिया ये बयान

Mon, 31 Jan 2022 10:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 31 Jan 2022 10:26 PM IST
सार

करण कुंद्रा के पिता ने एक बयान दिया है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जल्द ही शादी कर सकते हैं। इस बयान से कपल के फैंस काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Karan Kundrra father gave a statement on the Karan Kundrra and Tejasswi Prakash marriage
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

विस्तार

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 खत्म हो गया है। इस शो ने टीवी इंडस्ट्री को एक और कपल दिया। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के सीजन 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे और शो के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कई बार शो में रोमांटिक होते हुए नजर आ चुके हैं। खास बात ये है कि तेजस्वी और करण के रिश्ते को दोनों के परिवार ने भी मंजूरी दे दी है। करण के पिता ने तेजस्वी को परिवार का दिल कहा था। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। ये बात खुद करण कुंद्रा के पापा ने कही है।

विज्ञापन

Karan Kundrra father gave a statement on the Karan Kundrra and Tejasswi Prakash marriage
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया संग बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो में करण के पापा ये दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि करण और तेजस्वी जल्द ही शादी कर सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपाराजी करण के पिता से पूछते हैं, ‘तेजस्वी और करण के रिश्ते को तो मंजूरी दे दी है लेकिन अब शादी के बारे में क्या सोचा है आप लोगों ने? इस पर अभिनेता के पिता कहते हैं, ‘सब ठीक रहा तो जल्दी कर देंगे शादी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Kundrra father gave a statement on the Karan Kundrra and Tejasswi Prakash marriage
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 के घर में जब फैमिली वीक हुआ था। तब कंटेस्टेंट्स के परिवार वालों ने वीडियो कॉल के जरिए सबसे बात की थी। इस दौरान करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अपने माता-पिता से मिलवाया था। इस मौके पर जब करण ने अपने मां-पापा से तेजस्वी के बारे में पूछा तो अभिनेता के पिता ने कहा कि वह अब परिवार के दिल में हैं। इस बात ने सभी लोगों को खुश कर दिया था।

विज्ञापन

Karan Kundrra father gave a statement on the Karan Kundrra and Tejasswi Prakash marriage
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, शो में सलमान खान ने करण कुंद्रा की बात तेजस्वी प्रकाश के माता-पिता से भी करवाई थी। करण ने तेजस्वी के मां-पापा से मराठी भाषा में बात करने की कोशिश की थी। इस दौरान सलमान खान ने तेजस्वी के मां-पापा से पूछा था कि सब ठीक है तो क्या रिश्ता पक्का समझे या नहीं? इस पर तेजस्वी की मां ने ‘हां’ में जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed