फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil Sharma is Competition to Salman?

कपिल शर्मा ने दी है सलमान खान को टक्कर?

Mon, 01 Dec 2014 04:07 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma is Competition to Salman?

टेलिविज़न पर लगने वाली नंबर एक की रेस में हर सप्ताह जीतने वाला शो बदल जाता है। रिएलिटी शोज़ की टीआरपी में यूं तो उतार-चढ़ाव काफ़ी कम देखने को मिलता है। मगर बीते हफ़्ते नंबर वन की पोज़िशन पर रहा बिग बॉस एक बार फिर दूसरे नंबर पर आ गया है।

विज्ञापन


बिग बॉस को पटखनी दी है 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ने। हालांकि बिग बॉस का फ़िनाले जैसे-जैसे क़रीब आ रहा है दर्शकों की इसमें दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

कमजोर हुआ है बिग बॉसकमजोर हुआ है बिग बॉस

Kapil Sharma is Competition to Salman?
इस बार दूसरे पायदान पर रहे बिग बॉस-8 के बारे में माना जा रहा है कि पिछले सीज़न के मुक़ाबले इस साल प्रतियोगी बहुत कमजोर हैं और इसका परिणाम कहीं न कहीं शो के नंबर्स पर भी पड़ रहा है।

कई विशेषज्ञों का मानना है कि सोनाली राउत का सह-प्रतियोगी अली मिर्ज़ा को थप्पड़ मारा जाना या गौतम और डायांड्रा की नज़दीकियां टीआरपी बढ़ाने की कोशिश है।

वहीं 'इंडियाज़ रॉ स्टार' इस हफ़्ते खत्म हो रहा है। पिछले हफ़्ते हुए सेमी-फाइनल्स का दौर बहुत दिलचस्प रहा। अब इस शो के फ़िनाले में रितुराज, दर्शन और मोहित पहुंच चुके हैं।

दिया और बाती का जलवा

Kapil Sharma is Competition to Salman?

स्टार प्लस पर 'दिया और बाती हम' टीआरपी के चार्ट में अपना जलवा दिखा रहा है। हाईजैकिंग के एपिसोड को जिस तरह रोमांचक मोड़ दिए गए हैं वो इस धारावाहिक को नंबर एक पर ले आया है।

नंबर दो पर बना हुए धारावाहिक 'साथिया साथ निभाना' में राधा अपने तेज़ दिमाग़ से मोदी परिवार में वापसी कर चुकी है और एक बार फिर अपनी साज़िशों में जुट गई है। धारावाहिक के किरदार मीरा और विद्या को राधा ने किडनैप कर लिया है और इस बात से पूरा मोदी भवन अशांत है।

तीसरे नंबर पर मौजूद है 'ये हैं मोहब्बतें'। प्यार और साज़िश की इस अनोखी कहानी में कोई भी किरदार अपनी साज़िश को मकाम तक नहीं पहुंचा पा रहा है।

अगर चैनलों की दौड़ की बात करें तो पहले स्थान पर रहा स्टार। दूसरे पर कलर्स और तीसरे स्थान पर रहा ज़ी टीवी। एक नया चैनल एपिक जो 19 तारीख को लांच हुआ है पहले हफ़्ते में कोई ख़ास करिश्मा नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed