फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kapil sharma bharti singh krushna abhishek team coming up with new season of the kapil sharma show sudesh lehri is the new member added

द कपिल शर्मा शो: एक बार फिर सबको गुदगुदाने आ रही है कपिल शर्मा की पलटन, एक नया सदस्य हुआ शामिल

Mon, 19 Jul 2021 12:06 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 19 Jul 2021 12:06 PM IST
सार

  • नए सीजन के साथ लौट रहे हैं कपिल शर्मा 
  • कॉमेडियन सुदेश लहरी हुए परिवार में शामिल 
  • कृष्णा-सुदेश की जोड़ी फिर आएगी नजर 

विज्ञापन
kapil sharma bharti singh krushna abhishek team coming up with new season of the kapil sharma show sudesh lehri is the new member added
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

विस्तार

कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों का अपनी कॉमेडी से मनोरंजन कर रहे हैं। अपने कॉमेडी के सफर को अकेले शुरू करने वाले कपिल शर्मा की आज पूरी टीम है। उनकी इस टीम में भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा सहित कई सदस्य शामिल हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के दो सीजन का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। कपिल और उनकी पलटन ने भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी कॉमेडी से इन सभी कलाकारों ने दर्शकों को इतना हंसाया कि लोगों की आंखों से खुशी के आंसू तक निकल गए। दो सफल सीजन के बाद अब कपिल शर्मा अपने तीसरे सीजन के साथ बिलकुल तैयार हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी जानकारी


'द कपिल शर्मा शो' का बेसब्री से इंतजार करने वाले उनके प्रशंसकों के लिए ये एक बहुत बड़ी खुशखबरी है और साथ ही कपिल का अपने चाहने वालों के लिए तोहफा भी। कपिल ने अपने नए सीजन की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। उन्होने कई तस्वीरें साझा की जिसमें वो अपनी पुरानी टीम के साथ रेड कार्पेट पर पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा, ‘पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत’। तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

kapil sharma bharti singh krushna abhishek team coming up with new season of the kapil sharma show sudesh lehri is the new member added
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

सुदेश लहरी कपिल शर्मा परिवार में हुए शामिल

सुदेश लहरी कॉमेडी की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। उनकी और कृष्णा की जोड़ी दर्शकों को बहुत ही पसंद है। ऐसे में कपिल शर्मा के परिवार में अब नया नाम कॉमेडियन सुदेश लहरी का जुड़ चुका है। टेलीविजन के साथ-साथ सुदेश लहरी सलमान खान की फिल्म किक में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुके है। अपने सोशल मीडिया पर भी वो अपनी कॉमेडी से प्रशंसकों को खूब हंसाते हैं। कॉमेडी सर्कस में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब इनकी जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगी।

सोशल मीडिया पर सितारों ने दी बधाइयां

कपिल शर्मा को उनके नए सीजन के लिए दर्शकों और सितारों से बधाई मिल रही हैं। द कपिल शर्मा शो एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां पर सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारे अपनी फिल्मों को प्रमोट करने आते हैं और कपिल मजाक-मजाक में उनसे जुड़े कई राज उगलवाते हैं। कई सितारों ने उन्हे सोशल मीडिया पर बधाई दी। मुक्ति मोहन ने लिखा, ‘पुराने, सबने नया जन्म लिया है, नए चेहरे हैं यार। मुझे मेरा ये सर्कल बहुत पसंद है।' कश्मीरा शाह ने लिखा, ‘आप सबको दोबारा साथ में देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। ‘इस बार कपिल किस-किस के राज खुलवाएंगे और अपने दर्शकों के लिए क्या नया लेकर आएंगे इसका इंतजार तो आपके साथ-साथ हमें भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed