22 की उम्र में टीवी अभिनेत्री Mebeina Michael ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क दुर्घटना में हुई मौत
टेलिविजन अभिनेत्री मेबिना माइकल (Mebeina Michael) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मेबिना माइकल की एक भयानक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह 22 साल की थीं। अभिनेत्री को रियलिटी शो Pyaate Hudugir Halli Life से लोकप्रियता मिली थी।
अभिनेत्री अपने होमटाउन मादिकेरी जा रही थीं। यह दुर्घटना कर्नाटक के देवीहल्ली के पास हुई। मादिकेरी के रास्ते में ही उनकी कार की एक ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जबकि अभिनेत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Mebeina Michael के साथ कार में उनके अन्य दोस्त भी थे, जिनका इलाज किया जारी है।
बेल्लुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। अभिनेत्री की मौत से उनके परिवार और पूरे टेलीविजन उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा है।
Pyaate Hudugir Halli Life शो के होस्ट अकुल बालाजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मेरी पसंदीदा प्रतियोगी और PHHL 4 की विजेता के अचानक निधन की खबर को सुनकर झटका लगा है। अभी वह युवा थी। उनके परिवार के लिए प्रार्थना।''
Shock to hear the sudden demise of one of my favourite contestant and winner of phhl 4 ..mebina,soo young and full of life,can't digest the fact..my prayers for her family to get over the tragedy🙏🙏 pic.twitter.com/KuB0UdsWnz
— Akul Balaji (@AkulBalaji) May 27, 2020
पढ़ें- लॉकडाउन में पैसों की तंगी ने ली इन टीवी स्टार्स की जान, क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री ने फैंस के लिए छोड़ा दर्द भरा संदेश