{"_id":"618fd68687e70b577677f2a6","slug":"jasmin-bhasin-tells-paparazzi-gandi-dikh-rahi-hoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: जैस्मिन भसीन ने पैपराजी से कहा- मैं सबसे गंदी दिख रही हूं... और फिर ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: जैस्मिन भसीन ने पैपराजी से कहा- मैं सबसे गंदी दिख रही हूं... और फिर
Sat, 13 Nov 2021 08:48 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:48 PM IST
सार
पैपराजी जैस्मिन भसीन की ड्रेस की तारीफ कर रहे थे और उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। कुछ देर तक तो जैस्मिन ने अपनी फोटो खिंचवाई और उसके बाद उन्होंने कहा- 'मैं सबसे गंदी दिख रही हूं।'
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन शनिवार को लाल रंग की पोशाक में दिखीं। पैपराजी ने जैस्मिन भसीन को लाल स्वेटशर्ट और जॉगर्स सेट के साथ स्पॉट किया। उन्होंने अपने हाथ में काले रंग का फेस मास्क ले रखा था और पैपराजी को फोटो क्लिक करवा रही थीं। कुछ तस्वीरों के लिए पोज देने के बाद अपने लुक को लेकर जैस्मिन खुश नहीं दिखीं। वह फटाफट मास्क लगाकर आगे बढ़ गईं और उन्होंने ज्यादा तस्वीरें खिंचवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सबसे गंदी दिख रही हूं कहकर चल दीं जैस्मिन...
दरअसल, पैपराजी जैस्मिन भसीन की ड्रेस की तारीफ कर रहे थे और उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। कुछ देर तक तो जैस्मिन ने अपनी फोटो खिंचवाई और उसके बाद उन्होंने कहा- 'मैं सबसे गंदी दिख रही हूं।' यह कहते हुए जैस्मिन भसीन ने अपने फेस पर मास्क लगाया और आगे को चल दी। एक पैपराजी ने उनसे कहा- मैडम जी, आप अच्छी दिख रही हैं। रुकिये न जरा। इसके बाद जैस्मिन भसीन अपने कार की तरफ बढ़ गई।
विज्ञापन
एक व्यक्ति के साथ खिंचवाई सेल्फी
जैस्मिन भसीन जैसे ही अपने कार के अंदर बैठने जा रही थी उनसे एक व्यक्ति ने सेल्फी की गुजारिश की। इस पर उन्होंने उसके साथ सेल्फी खिंचवाई और कार में बैठ गई। उनका यह वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर कई कमेंट आ रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram