फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 12 Shatrughan Sinha Tells the story Behind Rejecting SHOLAY

इंडियन आइडल 12: शत्रुघ्न सिन्हा ने बताई फिल्म 'शोले' रिजेक्ट करने की असली वजह, बोले- गलती हो जाती है

Thu, 01 Jul 2021 05:28 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 01 Jul 2021 05:28 PM IST
सार

  • सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन खूब चर्चा में बना हुआ है।
  • इस हफ्ते शो में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा बतौर मेहमान बनकर पहुंचेंगे।
  • इस दौरान 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा कई पुराने और दिलचस्प किस्से साझा करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Shatrughan Sinha Tells the story Behind Rejecting SHOLAY
इंडियन आइडल में शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 के इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले शो में सब ‘खामोश’ रहने वाले हैं। शो की शूटिंग पर पहुंचे शॉटगन सिन्हा यानी शत्रुघ्न सिन्हा के बेबाक अंदाज से लगा तो कुछ कुछ ऐसा ही लेकिन उनके साथ मौजूद उनकी अर्धांगिनी पूनम सिन्हा के आगे शॉटगन सिन्हा कई बार खुद ही खामोश वाली सिचुएशन में आ गए। इस बार के शो की शूटिंग के दौरान शो के यंग और उत्साही कंटेस्टेंट्स ने अपनी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांध लिया। इस बार का शो शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा स्पेशल एपिसोड होगा जहां लेजेंडरी स्टार शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मेहमान बनकर पहुंचेंगे। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स अपने चहेते मेहमानों और जजों हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक के सामने अपना टैलेंट दिखाएंगे। शूटिंग के दौरान इस बार खूब हंसी मजाक हुआ। हिमेश रेशमिया फुल मस्ती के मूड में नजर आए और उन्होने इस मशहूर सितारे के फिल्मी सफर से जुड़ी तमाम अनजानी बातें और दिलचस्प किस्से बताए।

विज्ञापन


शूटिंग के बीच में ही जब हिमेश रेशमिया ने शत्रुघ्न सिन्हा से फिल्म 'शोले' ना करने की वजह जाननी चाही, तो उन्होंने कहा, "आप इसे मानवीय चूक कह सकते हैं। रमेश सिप्पी साहब बड़ी फिल्में बनाया करते थे और उन्होंने शोले बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और विश्व के जाने-माने फिल्मकार, भारत रत्न और ऑस्कर विजेता स्वर्गीय सत्यजीत रे साहब ने भी इसे सराहा, जिन्होंने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था।

विज्ञापन

Indian Idol 12 Shatrughan Sinha Tells the story Behind Rejecting SHOLAY
इंडियन आइडल 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शॉटगन सिन्हा ने शो की शूटिंग के दौरान कहा, "उन दिनों मैं लगातार ऐसी फिल्मों की शूटिंग कर रहा था, जिनमें दो हीरो थे और हम इसे मानवीय चूक कह सकते हैं या फिर मेरी तारीखों का मसला जिसकी वजह से मैं फिल्म 'शोले' साइन नहीं कर पाया। मैं दुखी हूं, लेकिन साथ ही मुझे इस बात की खुशी है कि 'शोले' के कारण हमारे राष्ट्रीय आइकन और मेरे करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन को इतना बड़ा ब्रेक मिला।”

Indian Idol 12 Shatrughan Sinha Tells the story Behind Rejecting SHOLAY
इंडियन आइडल में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इंडियन आइडल के इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने वो बात भी बताई जो सच हो जाती तो सुभाष घई की अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की तमन्ना पूरी हो जाती। शत्रुघ्न बताते हैं, "कुछ फिल्में तारीखों के मसले के कारण अस्वीकार कर दी जाती हैं। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी कालीचरण करना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से नहीं कर पाए। राजेश खन्ना, शाहरुख खान, सलमान खान और सनी देओल ने भी कई कारणों से फिल्में रिजेक्ट की होंगी। यह आदतन होता ही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed