{"_id":"fef5a7a8-bc60-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"i-m-living-my-personal-life-with-parvarrish-shweta-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परवरिश' में अपनी रीयल लाइफ निभा रही हूं: श्वेता तिवारी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'परवरिश' में अपनी रीयल लाइफ निभा रही हूं: श्वेता तिवारी
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Tue, 14 May 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी का कहना है कि माता-पिता और बच्चों के सम्बंधों पर आधारित टीवी शो 'परवरिश-कुछ खट्टी, कुछ मीठी' में वह अपने ही जीवन के अगले हिस्से को निभा रही हैं।
विज्ञापन
'परवरिश' धारावाहिक में अपने बच्चों की परवरिश में दिन रात लगी रहने वाली और साथ ही अपने बच्चों को अनुशासित रखने का प्रयास करने वाली मां के किरदार से श्वेता खुद को जोड़ कर देखती हैं।
विज्ञापन
अपनी एकमात्र 12 वर्षीय पुत्री, पलक की मां श्वेता ने कहा, "मेरी समझ से 'परवरिश' एकदम अलग टीवी शो है। यह अन्य टीवी कार्यक्रमों से बिल्कुल अलग है। मैं इसकी कहानी से एक तरह का जुड़ाव महसूस करती हूं, जैसे इस शो में मैं अपनी निजी जिंदगी को ही निभा रही हूं।"
विज्ञापन