फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Hrithik Roshan tv show Heros

टीवी शो में दिखेगा रितिक रोशन के दिल और जिंदगी का दर्द!

Tue, 27 Oct 2015 11:58 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan tv show Heros

-छोटे पर्दे पर बड़े सितारे अक्सर असल जिंदगी के हीरो पेश करते हैं। अब रितिक रोशन इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। डिस्कवरी चैनल पर रितिक 2 नवंबर से एचआरएक्स हीरोज नाम से नए शो के साथ नजर आएंगे। सितारों के शो ज्यादातर सप्ताहांत में आते हैं, मगर रितिक का शो सोमवार-मंगलवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा।

विज्ञापन


शो को पिछले सप्ताह मुंबई में लॉन्च किया गया। इस शो में ऐसी हस्तियों की कहानियां आएंगी, जिन्होंने शारीरिक कमियों या विपरीत पारिवारिक-सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी अमिट छाप छोड़ी है और लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया।
विज्ञापन


शो में हर्षिणी कान्हेकर (भारत की पहली फायर इंजीनियर), कल्पना सरोज (बेहद गरीब परिवार में जन्मी आंत्रप्रेन्योर), नवीन गुलिया (लकवाग्रस्त होने के बावजूद बने मोटीवेशनल स्पीकर), साजी थॉमस (बचपन से मूक-बधिर लेकिन बनाया एयरक्राफ्ट), संग्राम सिंह (बचपन में गंभीर आर्थराइटिस के शिकार लेकिन बने रेसलर), सुधा चंद्रन (दुर्घटना में पैर गंवाने के बावजूद बनी डांसर-अभिनेत्री), शेखर नाइक (नेत्रहीनों की विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान), सुभरीत कौर (दुर्घटना में एक पैर गंवा कर भी बनीं डांसर) और वीरेंदर सिंह (सुनने-बोलने की क्षमता न होने के बावजूद बने चैंपियन पहलवान) की कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्‍चिंग के मौके पर दिखा वो दर्द

Hrithik Roshan tv show Heros

लॉन्चिंग के मौके पर रितिक ने कहा कि उनका शो अमिताभ बच्चन या आमिर खान के ऐसे कार्यक्रमों से मुकाबले के लिए नहीं है। शारीरिक कमियों पर विजय पाने वाले इन प्रेरक व्यक्तित्वों से शो से रितिक इसलिए जुड़े कि उन्होंने भी ऐक्टर बनने से पहले अपनी एक बड़ी कमी पर जीत पाई थी।

रितिक के ऐक्टर बनने में सबसे बड़ी बाधा थी उनकी जुबान। वह हकला कर बोलते थे। मगर कड़े परिश्रम के बाद रितिक ने इस कमी को दूर किया और आज बॉलीवुड के सबसे चहेरे ऐक्टरों में से हैं। हालांकि शो की लॉन्चिंग के मौके पर रितिक ने कहा कि वह यहां अपने बारे में बात करने के लिए नहीं हैं और कुछ शानदार शख्सीयतों को सामने लाने के लिए आए हैं। यह दूसरा मौका है जब रितिक छोटे पर्दे पर किसी कार्यक्रम के साथ आ रह हैं। इससे पहले वह एक डांस शो में जज के रूप में आए थे।

रितिक ने कहा कि यह शो उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, ‘आज इतनी नेगेटिव खबरें आती हैं कि मुझे लगा लोगों को बताया जाए कि इतने नकारात्मक माहौल में भी ऐसे लोग हैं जो जिंदगी को बहुत सकारात्मक नजरिये से देखते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed