फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   how to make mahabharat serial

जानिए महाभारत धारावाहिक बनने का किस्सा

Mon, 21 Apr 2014 07:30 AM IST
रामकृष्ण
रामकृष्ण Updated Mon, 21 Apr 2014 07:30 AM IST
विज्ञापन
how to make mahabharat serial
महाभारत धारावाहिक बनने का किस्सा कम रोचक नहीं है। ये उस धारावाहिक से भी ज्यादा मनोरंजक है।
विज्ञापन


बलदेव राज चोपड़ा यानी बी. आर. चोपड़ा आधुनिक युग के नामचीन फिल्म निर्माता रहे। वी. शांताराम के अतिरिक्त वह शायद अकेले ऐसे फिल्मकार थे, जिन्हें किसी विश्वविद्यालय ने डी.लिट की मानद उपाधि से नवाजा और अपनी इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व भी था।

मुंबई के उसी उपनगर सांताक्रुज में उनका आवास था, जहां मैं रहता था और मेरे ही अपार्टमेंट में चूंकि उनके सिनेमाटोग्राफर महेंद्र नाथ मल्होत्रा रहते थे। उनसे मिलने चोपड़ा वहां आते रहते थे, इससे मेरे साथ भी उनका अच्छा-खासा घरोपा स्थापित हो गया था।
विज्ञापन


बात तब की है, जब उन्होंने अपने टीवी सीरियल महाभारत का निर्माण शुरू किया था। महाभारत की कथा-पटकथा राही मासूम रजा ने तैयार की थी, जो मेरे अग्रज तुल्य मित्र थे। जब कभी चोपड़ा से मिलने वह उनके आवास या कार्यालय जाते, तो रास्ते में होने के कारण अक्सर मेरे फ्लैट की घंटी भी बज जाती और फिर अगर मेरे पास कोई दूसरा काम नहीं होता, तो मैं उनके साथ हो लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही किसी मौके पर मैंने चोपड़ा साहब से कहा था, `यह क्या गजब कर रहे हैं भाईजान। बचपन में मैंने यह कहते लोगों को सुना था कि किसी घर में महाभारत की पोथी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि वैसा करने से असमय ही लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो सकता है। आप हैं कि उसे घर की चारदीवारी से निकाल कर पूरे देश में फैलाने की कोशिशों में रत हैं।

ऐसा करने से क्या हमारा मुल्क आपस की मारकाट में नहीं लग जाएगा?’ `तुम्हारे मुंह में घी-शक्कर।' चोपड़ा ने तपाक से जवाब दिया था। `महाभारत शांति स्थापना का महाग्रंथ है और उस शांति को हम क्रांति के माध्यम से ही अर्जित कर सकते हैं। निश्चित ही उस युद्व में विनाश की संभावनाएं निहित हैं, लेकिन विनाश ऐसे ही लोगों का होगा, जो शांति की स्थापना में बाधक होंगे।


राही मासूम रजा ने अपनी बात जोड़ी थी, `इस महाभारत में कृष्ण की भूमिका यहां का जनसमूह अभिनीत करेगा। झूठे वायदों, झूठी प्रगति,  झूठे विकास और झूठी उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटकर जो व्यक्ति, दल या समाज जनता को बरगलाने की कोशिश करेगा, वह स्वतः इस तरह नेस्तनाबूत हो जाएगा, जैसे गधे के सिर से उसके सींग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed