फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Host Salman Khan Become Podcaster In Bigg Boss 18 Chahat Pandey Came as Guest

Bigg Boss 18: बिग बॉस में सलमान खान बन गए पॉडकास्टर, चाहत पांडे से किए सवाल-जवाब

Sat, 30 Nov 2024 02:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Nov 2024 02:38 PM IST
सार

सलमान अपने अलग अंदाज में कलर्स चैनल का रियालिटी शो 'बिग बॉस 18' होस्ट करते हैं। अब वह इस शो में एक पॉडकास्ट करते हुए नजर आए हैं। इसमें प्रतियोगी चाहत पांडे से उन्होंने कुछ सवाल-जवाब किए हैं। 

 

विज्ञापन
Host Salman Khan Become Podcaster In Bigg Boss 18 Chahat Pandey Came as Guest
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

कुछ देर पहले ही कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर आज रात आने वाले बिग बॉस 18 के एपिसोड की झलकियां दिखाई गई। इसमें सलमान खान एक पॉडकास्ट करते हुए दिखे। सलमान ने अपने इस पॉडकास्ट में प्रतियोगी चाहत पांडे को बुलाया।

विज्ञापन

Host Salman Khan Become Podcaster In Bigg Boss 18 Chahat Pandey Came as Guest
सलमान खान-चाहत पांंडे - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

किक स्टार्ट विद सलमान है पॉडकास्ट का नाम 
जो वीडियो कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज शेयर हुआ है, उसमें सबसे पहले एक बोर्ड नजर आता है, जिस पर किक स्टार्ट विद सलमान खान लिखा है। फिर सलमान आते हैं और बोलते हैं कि अब तक मैंने कई इंटरव्यू मीडिया को दिए हैं। आज मैंने सोचा कि यह एपिसोड किक स्टार्ट करते हैं और कुछ सवाल जवाब प्रतियोगियों से करते हैं। फिर पॉडकास्ट पर प्रतियोगी चाहत पांडे आती हैं। वह सलमान को देखकर खुश हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने पूछा कैसा है करण-शिल्पा का रिश्ता 
सलमान ने चाहत से पूछा कि बिग बॉस-18 के प्रतियोगी करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर के बीच कैसा रिश्ता है। इस पर चाहत का जवाब था कि यह दोनों एक दूसरे को दोस्त कहते हैं लेकिन जब जरूरत होती है तो एक-दूसरे का साथ नहीं देते हैं।

विज्ञापन

ईशा-अविनाश-विवियन से जुड़ा सवाल किया
चाहत पांडे से आगे सलमान पूछते हैं कि बिग बॉस प्रतियोगी ईशा और अविनाश के बीच भी रिश्ता बदल रहा है। ईशा, अविनाश को अहमियत देती हैं, अपनी पहली प्रॉयोरिटी मानती हैं। लेकिन अविनाश का कहना है कि विवियन को वह ज्यादा अहमियत देता है। इस पर आपका क्या कहना है? इस सवाल के जवाब में चाहत ने कहा कि हो सकता है कि तीनों एक-दूसरे का इस्तेमाल कर रहे हों। 

चाहत को भी दी सलाह 
आखिर में सलमान खान ने कहा कि पहले वाली चाहत कहां गई, जो किसी से भी टकरा जाती थी। तब चाहत ने कहा कि वह शो में यहां तक अपने दम पर आई हैं। आखिर में सलमान ने चाहत को उनका खेल दोबारा से किक स्टार्ट करने को कहा। चाहत ने भी उनसे वादा किया कि वह अच्छा गेम खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed