फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood star Kal Penn visited set of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah in New Delhi Gokuldham Society report

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर नजर आए काल पेन, अमेरिकी अभिनेता के साथ जेठालाल ने खींची सेल्फी

Mon, 11 Nov 2024 01:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 11 Nov 2024 01:24 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडी ड्रामा टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अमेरिकी अभिनेता काल पेन ने शिरकत की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जेठालाल, असित कुमार मोदी संग फोटोज साझा की हैं, जिस पर अब प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Hollywood star Kal Penn visited set of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah in New Delhi Gokuldham Society report
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर काल पेन - फोटो : इंस्टाग्राम@kalpenn

विस्तार

प्रसिद्ध टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सभी का पसंदीदा शो है। इस शो के अपकमिंग एपिसोड में नया क्या होगा, इस बात को लेकर भी प्रशंसकों में काफी उत्सुकता रहती है। निर्माता असित मोदी के शो को 15 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन प्रशंसकों के बीच इस शो को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। हाल ही में इस शो के सेट पर अमेरिकी अभिनेता काल पेन पहुंचे। काल ने सभी के साथ सेट पर तस्वीरें खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर काल पेन 
अमेरिकी अभिनेता काल पेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर जेठालाल, असित मोदी, बबीता जी, अंजलि भाभी सहित बाकी स्टारकास्ट के साथ तसवीरें पोस्ट की है। यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर काल पेन का पोस्ट
अमेरिकी अभिनेता काल पेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर पहुंचे। उनका वेलकम कास्ट और क्रू के सभी सदस्यों ने किया। इस दौरान शो के सभी मौजूदा स्टार्स ने उनके साथ तसवीरें भी क्लिक करवाई। काल पेन ने सोशल मीडिया पर शो के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाई और कैप्शन में लिखा, ''कुछ नए दोस्तों के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में।'' असित कुमार मोदी और तारक मेहता की फैमिली को थैंक्यू. बहुत अच्छी कास्ट और क्रू, मुझे सेट पर दिखाने के लिए आपका थैंक्यू. काल ने ये भी लिखा कि, मजेदार बात है कि तारक मेहता का शो दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाले शो में से एक है। इसके अलावा ये इंडिया का सबसे लंबा चलने वाला शो है, जिसके 4,300 एपिसोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kal Penn (@kalpenn)




प्रशंसकों के कमेंट्स
काल पेन के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सदस्यों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ''वाह क्या बात है'', एक और प्रशंसक ने लिखा, ''यह बिल्कुल अनोखा है'', एक और प्रशंसक ने लिखा, ''ये काफी अच्छा है''

काल पेन की फिल्में
काल पेन वन्स अपॉन ए टाइम इन वेनिस, द अंडरडॉग्स, डांसिंग इन ट्वाइलाइट जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म द नेमसेक में भी काम किया है, लेकिन प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'हाउ आई मेट योर मदर' काफी पसंद है।
Kalki 2898 AD: भारत में धूम मचाने के बाद कल्कि 2898 एडी जापान में होगी रिलीज? फैंस इस दिन देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed