फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   here is what upasan singh aka babli mausi is doing after kapil sharma show

'पैसों के लिए कपिल के शो पर निर्भर नहीं, बहुत प्रोजेक्ट हैं मेरे पास'

Wed, 05 Jul 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 05 Jul 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
here is what upasan singh aka babli mausi is doing after kapil sharma show
'कपिल शर्मा शो' में बबली मौसी का किरदार निभाने वाली उपासना सिंह काफी समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं इसी को लेकर उनसे काफी समय से सवाल किए जा रहे थे जिनसे वो परेशान हो गई हैं। इतना ही नहीं कयास भी लगाए जा रहे थे कि उनका कपिल से झगड़ा हो गया है इस कारण उन्होंने शो छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


हाल ही में जब एक इंटरव्यू में उनसे फिर ये सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह हल्के फुल्के किरदारों को करने में इंट्रेस्टेड नहीं हैं। आगे बात करते हुए उपासना बोलीं, "मेरा कपिल शर्मा के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है।" 
विज्ञापन


उपासना ने आगे कहा, 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गिने चुने ही किरदार थे और कॉन्ट्रैक्ट के तहत हम अन्य चैनल्स के लिए काम नहीं कर सकते थे। हालांकि 'द कपिल शर्मा शो' में ऐसा नहीं है। मैं इस शो के अलावा बाकी चैनल्स पर भी शो कर सकती हूं। एक रियलिटी शो को लेकर मेरी बातचीत भी चल रही है। हालांकि मैं इस बारे में अभी कोई बड़ा खुलासा नहीं कर सकती।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपासना ने ये भी बताया कि वो फिलहाल विदेशों में कुछ शो कर रही हैं। जिनमें से एक दुबई में सुनील ग्रोवर के साथ है और दूसरा कनाडा में एक पंजाबी शो है। इंटरव्यू को दौरान उपासना ने बताया कि, "मैं काफी सारे डेली सोप्स कर चुकी हूं और अब मैं उन्हीं कपड़ों और किरदारों के बीच और ज्यादा घिसट नहीं सकती। अब मैं अलग तरह के किरदार करना चाहती हूं।"


उपासना यहीं नहीं रुकी और बोलीं, "मैं एक ही प्रोजेक्ट को सालों तक करके अपने काम को इंजॉय नहीं कर पाती हूं और ना ही अपने आप को क्रिएटिव सेटिस्फैक्शन दे पाती हूं। उन्होंने कहा कि मुझे यह सुन कर बहुत बुरा लगा जब लोगों ने कहा कि मैं अब नच बलिए का हिस्सा नहीं हूं। उपासना ने द कपिल शर्मा शो के बारे में कहा कि मैं अपनी रोजी रोटी के लिए द कपिल शर्मा शो पर निर्भर नहीं हूं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed