{"_id":"89a7ac76-b3b9-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"gurmeet-is-the-new-macho-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"'माचो मैन' बनेंगे गुरमीत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'माचो मैन' बनेंगे गुरमीत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी जल्द ही 'माचो' अवतार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
जीटीवी के धारावाहिक 'पुर्नविवाह' में नजर आने वाले गुरमीत चौधरी आज टीवी का जाना-माना नाम है। लेकिन अब टीवी की दुनिया से गुरमीत ने एक कदम आगे बढ़ा लिया है।
इंडिया फॉरम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गुरमीत चौधरी अब अमुल ब्रांड के विज्ञापन में जल्द ही दिखेंगे।
जी हां, टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी 'अमुल माचो' के विज्ञापन में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि अमुल माचो के विज्ञापन में फिलहाल सैफ अली खान दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही गुरमीत माचो मैन के लुक में दिखेंगे।