फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin major fire broke out on the set Ayesha Singh Neil Bhatt serial Mumbai Film City

GHKKPM: मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग, मुंबई फिल्म सिटी में बड़ा हादसा

Fri, 10 Mar 2023 05:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 10 Mar 2023 05:21 PM IST
सार

मुंबई फिल्मसिटी में धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार’ के सेट पर भीषण आग लग गई है।

विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin major fire broke out on the set Ayesha Singh Neil Bhatt serial Mumbai Film City
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

विस्तार

नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' घर-घर में देखा जाता है। आज के समय में यह सीरियल 'अनुपमा' के बाद लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में रूपाली गांगुली अभिनीत शो को कड़ टक्कर देने वाला यह शो आए दिन चर्चाओं में बना रहता है। कभी लगातार शो के ट्रैक में आते ट्विस्ट एंड टर्न्स के कारण तो कभी अपने स्टार्स की निजी जिंदगी की वजह से यह सुर्खियां बटोरता है। लेकिन, आज स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' किसी और कारण से चर्चा में है। दरअसल, नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस शो के सेट पर भीषण आग लग गई है।  

विज्ञापन

सेट पर लगी आग
मुंबई फिल्मसिटी में धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार’ के सेट पर भीषण आग लग गई है। गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्मसिटी से मिल रही जानकारी के अनुसार इस सेट पर लगी आग आसपास के कई और सेट्स पर फैलती जा रही है। अब तक आग की ‘तेरी मेरी दूरियां’ और ‘अजूनी’ धारावाहिक के सेटों तक पहुंच चुकी हैं। तीनों धारावाहिकों के सेटों पर करीब हजार लोग घटना के वक्त काम कर रहे थे। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। अब तक आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: 'पठान' में क्या था शाहरुख खान का धर्म? डायरेक्टर के खुलासे से सभी दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू पाने की कोशिश
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक धारावाहिक ‘गुम है किसी के प्यार’ के सेट पर एक एक्शन सीन की शूटिंग की जा रही थी जिसमें आग लगाने का सीन था। लेकिन, स्टंट में शामिल तकनीशियनों की लापरवाही के चलते आग ने सेट पर मौजूद दूसरे ज्वलनशील पदार्थों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर आग बुझाने का उचित इंतजाम न होने के चलते ये आग पूरे सेट पर फैल गई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं।


सामान जलकर हुआ खाक
'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर आग लगते ही अफरातफरी मच गई। इस आग में सीरियल के सेट का काफी सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, इस भीषण आग के पीछे का कारण पता नहीं लग पाया है और न ही किसी के आहत होने की खबर सामने आई है। शो के सेट पर लगी आग के वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में सेट आग की लपटों में धधकता दिख रहा है। इसके साथ ही लोग इधर-उधर भागते और आग को बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।वीडियोज में काला धुंआ निकलता भी दिख रहा है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सेट की तस्वीरें देखकर फैंस घबरा गए हैं।  
Ileana Dcruz: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से क्यों बैन हुईं इलियाना डिक्रूज? मेकर्स ने लगाए गंभीर आरोप

मुकदमा दर्ज किया जाएगा
आल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता ने फिल्म सिटी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि फिल्म और टेलीविजन सेट पर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा का इन दिनों ध्यान नहीं रखा जा रहा है और बिना अग्निशामक यंत्रों के लगाए ही यहां शूटिंग चल रही है। उन्होंने मांग की कि जिन सेटों पर आग लगी है वहां काम कर रहे लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए संबंधित निर्माताओँ के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने फिल्म सिटी प्रबंधन पर भी इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed