फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   ghum hai kisikey pyaar meiin actor neil bhatt reacts on Aishwarya Sharma quitting show shared emotional post

TV : पत्नी ऐश्वर्या के शो छोड़ने पर इमोशनल हुए 'विराट', पोस्ट शेयर कर एक्टर ने याद किए पुराने दिन

Tue, 02 May 2023 05:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 02 May 2023 05:50 PM IST
सार

एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने  'गुम है किसी के प्यार में' शो को अलविदा कह दिया है। इस बीच उनके को-स्टार और रियल लाइफ पति नील भट्ट का उनके इस फैसले पर रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
ghum hai kisikey pyaar meiin actor neil bhatt reacts on Aishwarya Sharma quitting show shared emotional post
ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' पत्रलेखा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने खुद इस बात की घोषणा की थी कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। इस बीच उनके को-स्टार और रियल लाइफ पति नील भट्ट का उनके इस फैसले पर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। 
विज्ञापन


पत्नी ऐश्वर्या  के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
नील ने पत्नी ऐश्वर्या संग एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हम दोनों ने गुम है किसी के प्यार में का फर्स्ट शॉट मिलकर दिया था। शुरुआत में हमें नहीं पता था कि ये हमें 'हम' देगा। इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है कि मैं तुम्हें काम करते हुए मिस करूंगा, लेकिन मैं खुश हूं और तुम्हारे आने वाले भविष्य के बारे में सोचता हूं। मेरी फीलिंग्स अभी मैं खुलकर शेयर नहीं कर पा रहा हूं, गॉड ब्लेस यू माय लव बस वो ही करो जिसमें तुम सबसे अच्छी हो एंटरटेन। मेरे फन का लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन हो तुम। मेरी हंसी मेरा प्यार हो तुम ऐश्वर्या शर्मा।'
विज्ञापन


ऐश्वर्या ने पति के पोस्ट पर लुटाया प्यार
इसके बाद ऐश्वर्या शर्मा ने उनके इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ''ऑव बार बार मुझे इमोशनल मत करो। सिर्फ तुम्हारी वजह से ही मैं इमोशनल हुए जा रही हूं। तुम रो रहे हो तो मुझे भी रोना आ रहा है। इस शो में सबसे खूबसूरत चीज जो मेरे साथ हुई वो तुम हो माय लव।''
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब सिनेमाघरों देगी दस्तक

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed