{"_id":"6450fb7608515354e905d119","slug":"telugu-star-bellamkonda-sai-sreenivas-upcoming-film-chatrapathi-film-trailer-out-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब सिनेमाघरों देगी दस्तक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब सिनेमाघरों देगी दस्तक
Tue, 02 May 2023 05:31 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 02 May 2023 05:31 PM IST
सार
तेलुगु एक्टर बेलमकोंडा साई सिनिवास की आने वाली फिल्म छत्रपति का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
छत्रपति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु एक्टर बेलमकोंडा साई सिनिवास की आने वाली फिल्म छत्रपति का एक्शन से भरपूर धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म सुपरस्टार प्रभास की इसी नाम से ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक है, जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। प्रभास की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म छत्रपति को इसी नाम के साथ एक्टर बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास हिंदी दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
आज मुंबई में फिल्म की स्टारकास्ट की मौजूदगी में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। कुछ समय पहले छत्रपति का आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च किया गया और यूट्यूब पर इसे रिलीज किया गया है। ट्रेलर में बेलमकोंडा श्रीनिवास जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। वह फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरुचा की जोड़ी
यह फिल्म 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में बेलमकोंडा श्रीनिवास के अलावा नुसरत भरुचा और शरद केलकर भी हैं। प्रभास की फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। 18 साल बाद बेलमकोंडा श्रीनिवास और नुसरत भरूचा के साथ हिंदी में फिल्म का रीमेक बनाया गया है। हिंदी में छत्रपति का निर्देशन वीवी विनायक कर रहे हैं। विनायक ने साउथ की कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
प्रभास की फिल्म को दर्शकों का मिला था प्यार
बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'छत्रपति' की कहानी एक युवा शिवाजी और उसके परिवार की है। शिवा के परिवार को श्रीलंका में उसके समुदाय से अलग कर दिया जाता है और विशाखापट्टनम में उन्हें बंधुआ मजदूर बनाकर रखा जाता है। तब शिवा अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है और लोगों को इंसाफ दिलाने की कोशिश करता है। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: शैलेश लोढ़ा की शिकायतों पर निर्माता असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन