{"_id":"5d0e40858ebc3e5e724d7e0e","slug":"geeta-phogat-can-participate-in-star-plus-dance-reality-show-nach-baliye-produced-by-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नच बलिए' के नौंवे सीजन में पति के साथ उतर सकती हैं अंतराष्ट्रीय रेसलर, ये नाम भी चर्चा में","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नच बलिए' के नौंवे सीजन में पति के साथ उतर सकती हैं अंतराष्ट्रीय रेसलर, ये नाम भी चर्चा में
Sat, 22 Jun 2019 08:22 PM IST
Avinash Pal
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
नच बलिए
- फोटो : social media
स्टार प्लस के मशहूर रियलिटी शो 'नच बलिए' के नौंवे सीजन में इस बार काफी कुछ नया होने वाला है। इस बार नच बलिए को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। सुनने में आया है कि इस बार अंतराष्ट्रीय रेसलर रह चुकी गीता फोगाट अपने पति पवन कुमार के संग 'नच बलिए' में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
दरअसल पिछले साल भी इस कपल को शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी कारणवश वे हिस्सा नहीं सके थे। गीता फोगाट फिल्म दंगल के कारण चर्चा में आई थीं। गीता फोगाट के साथ इस बार विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली, उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेव, पार्थ समथान और एरिका जेनिफर फर्नांडीस के भी शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही शो इस बार अपनी डिफरेंट थीम की वजह से भी सुर्खियों में है। दरअसल इस बार शो में एक्स कपल्स डांस करते नजर आएंगे। यानी ऐसे कपल्स जो अब साथ में नहीं है। इस बारे में सलमान ने कहा था कि ये काफी पॉजिटिव होने वाला है क्योंकि एक वक्त जो आपके साथ था अब वो आपके साथ नहीं है तो आप कैसे प्रोफेनली उस मैनेज करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि जेनिफर विंगेट और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इसे होस्ट करेंगे। माना जा रहा है कि रवीना टंडन और सलमान खान इस शो के जज हो सकते है। यह शो जुलाई के बीच में शुरू हो सकता है।