{"_id":"fa0da2e4-37b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gaurav-chopra-features-in-big-switch-season-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिग स्विच सीजन 4' के होस्ट होंगे गौरव चोपड़ा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बिग स्विच सीजन 4' के होस्ट होंगे गौरव चोपड़ा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदास पर प्रसारित होने वाले रियैलिटी शो 'बिग स्विच सीजन 4' की 2013 में शुरूआत होने वाली है। इस बार टेलीविजन के मशहूर कलाकार गौरव चोपड़ा इस शो की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
गौरव ने छोटे पर्दे पर कई धारावाहिकों और रियैलिटी शो में अपनी अदायगी का हुनर दिखाया है और वह हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'ब्लड डायमंड' में भी काम कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस शो के पिछले सीजन में निर्देशक रोहित शेट्टी कुछ बिगड़ैल अमीरजादों के मेंटर के रूप में नजर आये थे।
विज्ञापन
हालांकि गौरव फिलहाल कलर्स पर आने वाले शो 'उतरन' में रधुवेंद्र राठौर की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन गौरव एक क्राइम आधारित शो की एंकरिंग भी कर चुके हैं, लेकिन वह पहली बार किसी रियैलिटी शो को होस्ट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
'बिग स्विच सीजन 4' के कॉन्सेप्ट का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पिछले तीन सीजन के मुकाबले इस बार का कॉन्सेप्ट काफी मुश्किल होगा।