फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   FIR Filed against Kasauti Zindagi Kay Fame Cezanne Khan for Domestic Violence and Extortion

Cezanne Khan: मुश्किलों में घिरे 'कसौटी जिंदगी की' फेम शीजान खान, घरेलू हिंसा के आरोप में FIR दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 10:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Jun 2023 10:30 PM IST
सार

आयशा ने दावा किया कि अभिनेता ने उन पर हाथ भी उठाया। महिला ने कहा, “वह मुझे मेरे कमरे में बंद कर देते थे और वह स्काइप पर अन्य लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया करते थे।''

विज्ञापन
FIR Filed against Kasauti Zindagi Kay Fame Cezanne Khan for Domestic Violence and Extortion
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कसौटी जिंदगी की फेम एक्टर शीजान खान मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। अमेरिका की रहने वाली आयशा पिरानी नाम की महिला ने अभिनेता पर घरेलू हिंसा और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि वह उनकी पत्नी हैं। यही नहीं महिला ने अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Akashdeep Sabir: आकाशदीप साबिर ने फिल्म 'पोस्टमैन' के लिए कसी कमर, डाकिया की सच्ची कहानी पर होगी आधारित

विज्ञापन

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

ई-टाइम्स के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में आयशा ने दावा किया कि अभिनेता ने उन पर हाथ भी उठाया। महिला ने कहा, “वह मुझे मेरे कमरे में बंद कर देते थे और वह स्काइप पर अन्य लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया करते थे। मेरा मानना है कि वह कैसानोवा हैं। वह मुझसे कहते थे कि मैंने तुमसे शादी की है, मैंने तुम्हें अपनी जिंदगी नहीं दी। ये उनका डायलॉग हुआ करता था। अगर मैं फल लाना भूल जाऊं, तो वह इस तरह के भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे कि मैं वह कह भी नहीं सकती।''

विज्ञापन

'साल 2015 में की थी शादी'

महिला ने दावा किया कि शीजान ने साल 2015 में उनसे शादी की थी, लेकिन अभिनेता ने उनसे अपनी शादी को छुपाए रखने के लिए कहा और बाद में उससे तलाक के कागजात पर धोखे से हस्ताक्षर करवाए। महिला ने कहा, "मैं एक मुस्लिम महिला हूं और मुस्लिम कानून के अनुसार, मैं अभी भी शादीशुदा हूं। मैं उस पैसे की वसूली चाहता हूं जो मैंने उन पर खर्च किए है। उसकी वजह से मैं मानसिक रूप से जो कुछ भी झेल रहा हूं मुझे उसका मुआवजा चाहिए। मैं शादी करना चाहती हूं और कानूनी तौर पर मैं मुस्लिम कानून के अनुसार 'खुलानामा' चाहती हूं।"

विज्ञापन

सात जून को एफआईआर हुई दर्ज

शीजान खान की कथित पत्नी ने यह भी खुलासा किया कि उसने अभिनेता के खिलाफ सात जून को प्राथमिकी दर्ज की थी। महिला ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस को 'गंदे वॉयस नोट्स' सौंपे थे जो कथित तौर पर खान द्वारा भेजे गए थे। अमेरिका की रहने वाली महिला ने अभिनेता पर ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए उसका उपयोग करने का आरोप लगाया और खुलासा किया कि उन्होंने खान से आठ लाख रुपये का मुआवजा मांगा है।

मुंबई में पता चली सच्चाई

महिला ने कहा, “ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का उनका प्लान अब समाप्त हो चुका है। आपको यह कार्ड ढाई साल में मिल जाता है। तो ठीक उस दौर के बाद उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। उनका एक और दोस्त है, वह भी यही काम कर रहा था। दोनों ने इसकी योजना बनाई थी। मुझे इसका पता तब चला, जब मैं 2016 में मुंबई गई। उन्होंने मुझे अपने घर ले जाने से मना कर दिया। उन्होंने बहाना बनाया कि उनकी मां को पता नहीं चलना चाहिए कि हम शादीशुदा हैं। वह मुझे एयरपोर्ट से लेने आया और मुझे मेरे मौसेरे भाई के घर छोड़ गया। मैं उससे मिलना चाहती थी, लेकिन वह बहाने बनाता रहा। तभी मुझे शक होने लगा और मुझे उसके दोस्तों से ही पता चला कि वह मुझे बेवकूफ बना रहा है।"
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी की बेहतरीन एक्टिंग का राज है वोडका शॉट? एक्टर ने बड़े बयान से किया हर किसी को शॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed