Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Farhana Bhatt To Neelam Giri Share Birthday Wishes to Salman Khan.

बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों ने सलमान खान को एक दिन पहले किया बर्थ डे विश, फरहाना ने शेयर किया स्पेशल मैसेज

Fri, 26 Dec 2025 06:21 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 26 Dec 2025 06:21 PM IST
सार

Salman Khan Birthday: कल सलमान खान अपना कल अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। बिग बॉस से जुड़े कई प्रतियोगियों ने शो के होस्ट और बॉलीवुड के भाईजान सलमान को एक दिन पहले ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही एक खास मैसेज भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Farhana Bhatt To Neelam Giri Share Birthday Wishes to Salman Khan.
बिग बॉस 19 के प्रतियोगी नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, मालती चाहर - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

सलमान खान कल 60 साल के हो जाएंगे। सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा बिग बॉस रियलिटी शो के होस्ट के तौर पर भी नजर आते हैं। इस शो में दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। शो के प्रतियोगियों को सलाह भी देते हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 रियलिटी शो खत्म हुआ, इस शो के कई प्रतियोगियों ने सलमान खान को जन्मदिन से एक दिन पहले ही बर्थ डे विश कर दिया है। 

विज्ञापन

नीलम गिरी ने दी शुभकामनाएं
पहले तो बिग बॉस 19 की प्रतियाेगी नीलम गिरी यह जानकर हैरान हुई कि सलमान खान 60 साल के होने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने सलमान को बर्थ डे विश किया। साथ ही कहा, ‘आपने बिग बॉस में बहुत प्यार और सपोर्ट दिया, उसके लिए शुक्रिया।’ 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


ये खबर भी पढ़ें: सलमान खान इस तरह मनाएंगे अपना 60वां जन्मदिन, निर्देशक दे सकते हैं ये अनमोल तोहफा
 
फरहाना भट्ट और मालती चाहर ने भी किया बर्थ डे विश 
नीलम गिरी के अलावा फरहाना भट्ट ने भी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके लिए दुआ मांगी कि भाईजान को जिंदगी में सबकुछ मिले। वह जितने ग्रेट हैं, उससे भी ज्यादा ग्रेट बनें। इसी तरह मालती चाहर ने भी सलमान खान को बर्थ डे विश किया है।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


कहां मनाएंगे सलमान खान अपना जन्मदिन
सलमान खान कल यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान हर बार की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन खास तरह से मनाने वाले हैं। अभिनेता सलमान खान, पनवेल के अपने फार्म हाउस पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन मनाएंगे और पार्टी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed