फराह खान लंबे समय से निर्देशक की कुर्सी से दूर हैं। आखिरी बार उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का निर्देशन किया था। हालांकि, वह इन दिनों एक कामयाब यूट्यूबर बन चुकी हैं। अपने ताजा व्लॉग में उन्होंने अभिषेक बच्चन से मुलाकात की, जो इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ का प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी उनके साथ थे। इस मुलाकात ने उन पुरानी यादों को ताजा कर दिया, जब फराह और अभिषेक ने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम किया था।
Farah Khan: जब मोरक्को के राजा के डिनर टेबल पर सो गईं फराह खान, अभिषेक बच्चन ने साझा किया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 15 Mar 2025 08:35 AM IST
सार
Farah Khan: हाल ही में अभिषेक बच्चन हैप्पी न्यू ईयर की निर्देशक फराह खान के व्लॉग में नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन