{"_id":"ca0ad42e-480b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"everybody-have-image-in-television-says-puneet","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सबकी छवि बना दी जाती है : पुनीत सचदेव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
यहां सबकी छवि बना दी जाती है : पुनीत सचदेव
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Mon, 17 Dec 2012 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी कलाकार पुनीत सचदेव इन दिनों अपनी अच्छी छवि बनाने में लगे हैं। पुनीत ने अब तक अधिकांश धारावाहिकों में नकारात्मक किरदार निभाया है। वह अपनी नकारात्मक छवि से बाहर निकलना चाहते हैं।
विज्ञापन
पुनीत ने बताया, "यहां पर आपको तुरंत ही किसी छवि में बांध दिया जाता है। यही रिवाज हैं। मुझे अभी किरदारों के प्रस्ताव आ रहे हैं, पर अब मैं एक ही तरह के किरदार नहीं करना चाहता।"
विज्ञापन
पुनीत धारावाहिक 'कसौटी जिन्दगी की', 'सपना बाबुल का-बिदाई' और 'भाभी' में नकारात्मक किरदार निभा आ चुके हैं। वह कहते हैं, "बहुत बार अपने किरदार से संतुष्ट नहीं होने के बावजूद मैंने पूरे विश्वास से ऐसे किरदार निभाए हैं।"
विज्ञापन
फिलहाल पुनीत किसी सकारात्मक या हास्य किरदार के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। वह कहते हैं कि भाग्य की बात है जिसे जब होना होता है तब ही होता है।