Ek Mahanayak: ‘एक महानायक डॉ. बी आर आम्बेडकर’ के 700 एपिसोड्स पूरे, टीम ने केक काटकर मनाया जश्न
‘एक महानायक डॉ. बी आर आम्बेडकर’ की इस उपलब्धि के बारे में युवा भीमराव का किरदार निभा रहे अथर्व कहते हैं, जिस तरह से इस शो का कामयाबी का सफर जारी है, हमारे जश्न मनाने के लिये सिर्फ इतना ही काफी है और उस पर से 700 एपिसोड्स पूरे करना तो सोने पर सुहागा जैसा है'।
विस्तार
धारावाहिक ‘एक महानायक डॉ. बी आर आम्बेडकर’ ने अपने सफर के 700 एपिसोड्स सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। शो के 700 एपिसोड्स पूरे करने के अवसर पर भीमराव (अथर्व), रमाबाई (नारायणी महेश वरणे), रामजी सकपाल (जगन्नाथ निवानगुणे) सहित शो के कलाकारों एवं अन्य लोगों ने सेट पर एक साथ केक काटकर जश्न मनाया।
‘एक महानायक डॉ. बी आर आम्बेडकर’ की इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए युवा भीमराव का किरदार निभा रहे अथर्व ने कहा, ‘‘जिस तरह से इस शो का कामयाबी का सफर जारी है, हमारे जश्न मनाने के लिये सिर्फ इतना ही काफी है और उस पर से 700 एपिसोड्स पूरे करना तो सोने पर सुहागा जैसा है। एक प्रभावशाली सोशियो-ड्रामा के माध्यम से बयां की गई आम्बेडकर की अनकही गाथा ने अपनी शुरुआत से ही हिन्दी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और इस तरह की उपलब्धियां हमें दर्शकों का यूं ही मनोरंजन करते रहने के लिये प्रेरित करती हैं।”
इसे भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, वेडिंग डेट और वेन्यू भी हुआ फाइनल
अथर्व कहते हैं, “युवा भीमराव के किरदार ने मुझे ढेर सारा प्यार, पहचान और प्रसिद्धि दिलवाई है और यह मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं प्रोड्यूसर स्मृति शिंदे और एंड टीवी की टीम का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। अभी तक का यह सफर बेहतरीन रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा।‘‘
इस धारावाहिक में जगन्नाथ निवानगुणे शुरुआत से ही रामजी सकपाल का किरदार निभा रहे हैं। वह कहते हैं, ‘‘हर उपलब्धि हम कलाकारों को एक संतुष्टि प्रदान करती है और यह साबित करती है कि हम सही रास्ते पर हैं। बाबासाहेब के जीवन, उनकी दूरदर्शिता और आदर्शों को प्रस्तुत करने के हमारे टीम के विजन के साथ देश भर के दर्शक अभी भी जुड़े हुये हैं। आम्बेडकर के पिता रामजी हमेशा ही अपने महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी बेटे के साथ खड़े रहे और शो में ऐसे प्रमुख किरदार को निभाकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है।”
इसे भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान खान को फिर हुआ प्यार! 24 साल छोटी इस अभिनेत्री को कर रहे डेट, दो फिल्मों में भी किया साइन
धारावाहिक ‘एक महानायक डॉ. बी आर आम्बेडकर’ में रमाबाई का किरदार नारायणी महेश वरणे निभा रही हैं। जश्न के इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘‘धारावाहिक का अब तक का सफर अद्भुत रहा है और इस सफल शो का हिस्सा होने पर मुझे खुशी एवं गर्व महसूस हो रहा है। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही रूप से यह एक बेहतरीन अनुभव रहा है। रमाबाई एक मजबूत महिला हैं, जो सामाजिक अन्याय और अत्याचारों के बीच सिर ऊंचा करके चलती रहीं। मुझे इस बात की खुशी है कि लोगों को मेरा किरदार और शो पसंद आया। मैं अपनी पूरी क्रू और कास्ट का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने अपना बेस्ट देने के मेरे प्रयासों में मेरा साथ दिया।”