फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Due to surge of covid-19 new variant omicron the kapil sharma show will shut down for a week

The Kapil Sharma Show: कपिल के शो पर मंडराया ओमिक्रॉन का खतरा, इतने दिनों के लिए रुकी शूटिंग

Wed, 29 Dec 2021 04:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 29 Dec 2021 04:01 PM IST
सार

ओमिक्रॉन का खतरा देखते हुए कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया गया है। यह फैसला क्रू मेंम्बर्स, ऑडियंस, कास्ट और उनके परिवार वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। - अर्चना पूरण सिंह

विज्ञापन
Due to surge of covid-19 new variant omicron the kapil sharma show will shut down for a week
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। महामारी की तीसरी लहर एक बार फिर लॉकडाउन की आशंकाएं पैदा कर रही है। ऐसे में अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपिल ने अपने शो ‘द कपिल शर्मा’ से ब्रेक लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

इतने दिनाें का ब्रेक लेंगे कपिल

खबर के मुताबिक कपिल शर्मा ने अपने शो से फिलहाल एक हफ्ते का ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। मीडिया से हुई बातचीत में ‘द कपिल शर्मा’ शो की जज अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि ओमिक्रॉन का खतरा देखते हुए अभी सात दिन का ब्रेक लिया गया है। यह फैसला क्रू मेंम्बर्स, ऑडियंस, कास्ट और उनके परिवार वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लगा नाइट कर्फ्यू

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेक से पहले आखिरी शूटिंग 28 दिसंबर की रात को हुई थी। दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन को अधिक संक्रामक वेरिएंट बताया जा रहा है। हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। 

विज्ञापन

सेट पर एक बार फिर दिखने लगा कोरोना का डर

शो की स्पेशल जज अर्चना पूरन सिंह ने कहा, "मुझे नहीं पता कि कर्फ्यू लागू है या नहीं, क्योंकि मैं सड़क पर लोगों की भीड़ देखती हूं।" अर्चना ने आगे कहा कि लोगों ने एक बार फिर से सेट पर एक-दूसरे के साथ घुलना-मिलना शुरू कर दिया था, लेकिन वे पिछले एक सप्ताह से डबल मास्किंग और पीपीई किट सहित सोशल डिस्टेंसिंग और सख्त प्रोटोकॉल बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed