फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   diya or baati actress kanika maheshwari headed for divorce with husband ankur after 11 years of marriage

Kanika-Ankur: 'दीया और बाती हम' की 'मीना बिंदनी' पति से होंगी अलग, शादी के 11 साल बाद लेंगी तलाक

Fri, 03 Nov 2023 04:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Nov 2023 04:33 PM IST
सार

टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की मीनाक्षी विक्रम राठी आपको याद होंगी। शो में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी और कम समय में ही लोकप्रिय हो गईं थीं।

विज्ञापन
diya or baati actress kanika maheshwari headed for divorce with husband ankur after 11 years of marriage
कनिका माहेश्वरी और अंकुर घई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की मीनाक्षी विक्रम राठी आपको याद होंगी। शो में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी और कम समय में ही लोकप्रिय हो गईं थीं। लेकिन हाल ही में कनिका माहेश्वरी अपनी निजी जिंदगी के कारण खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, कनिका माहेश्वरी ने पति अंकुर से तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों शादी के 11 साल बाद एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।

विज्ञापन

'दीया और बाती हम'में मीनाक्षी भाभी वाले रोल में फेमस कनिका ने साल 2012 में अपने कॉलेज के प्यार अंकुर घई से शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों कुछ समय पहले ही अलग हुए और तीन महीने पहले उन्होंने तलाक का केस दर्ज करवाया। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल कनिका और अंकुर का तलाक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

diya or baati actress kanika maheshwari headed for divorce with husband ankur after 11 years of marriage
कनिका माहेश्वरी और अंकुर घई - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कनिका अपने पति से करीब 4 साल से अलग रह रही हैं। बताया जाता है कि कनिका और उनका 8 साल का बेटा नानक मुंबई में रह रहे हैं जबकि अंकुर दिल्ली में रहते हैं। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों ने इस शादी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। हालांकि, अभी इस पर दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

बता दें कि कनिका और अंकुर साल 2013 में सिलेब्रिटी डांस रिएलिटी शो 'नच बलिये' (सीजन 6) में साथ नजर आए थे। इसी के साथ दोनों ने कुछ शॉर्ट फिल्में भी प्रड्यूस की और साथ में कुछ वेब सीरीज भी कर चुके हैं। कनिका आखिर बार 'दिल दियां गलां' में नजर आई थीं और उन्होंने इस खबर पर अब तक कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। 

यह भी पढ़ें:  'डंकी' के बाद इन फिल्मों में रंग जमाएंगे किंग खान, दर्शकों को मिलेगा जबर मनोरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed