अभिनेता शाहरुख खान के लिए यह साल काफी खास रहा है। साल के पहले महीने में उनकी फिल्म 'पठान' आई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद सितंबर में शाहरुख ने 'जवान' के जरिए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इन दिनों किंग खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद भी शाहरुख खान फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज देते रहेंगे। और किन फिल्मों में शाहरुख के आने की चर्ची है आइए जानें...
SRK Upcoming Movies: 'डंकी' के बाद इन फिल्मों में रंग जमाएंगे किंग खान, दर्शकों को मिलेगा जबर मनोरंजन
टाइगर 3
सलमान खान अभिनीत और यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' इस महीने रिलीज होने जा रही है। सलमान खान की इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो रोल होगा। बता दें कि शाहरुख और सलमान का स्पेशल सीक्वेंस काफी चर्चा में है और मेकर्स ने इसे खास तरीके से फिल्माया है। यह फिल्म दिवाली पर यानि 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।
'टाइगर वर्सेज पठान'
यश राज फिल्म्स 'टाइगर वर्सेज पठान' को बनाने की तैयारी में है। इस फिल्म में भी शाहरुख खान नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा बड़े स्तर पर इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें पठान और टाइगर यानि शाहरुख और सलमान खान साथ दिखेंगे।
'ऑपरेशन खुकरी'
फिल्म 'ऑपरेशन खुकरी' में भी शाहरुख खान के आने की चर्चा है। यह आशुतोष गोवारिकर की एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो इंडियन आर्मी और इंडियन एयर फोर्स के एक मिशन पर आधारित है।
Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो की मेहमान बनेंगी सारा और अनन्या, तीसरे एपिसोड में आएंगी नजर?
'हे राम' के रीमेक में
कमल हसन ने इस बात की जानकारी दी थी कि शाहरुख ने साल 2000 में बनी उनकी फिल्म 'हे राम' के राइट्स खरीदे हैं। अब बहुत जल्द शाहरुख इसके रीमेक में भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'इजहार', राकेश शर्मा की बायोपिक 'सैल्यूट' में भी शाहरुख के आने की चर्चा है।
Debesh Pati Arrested: उड़िया गायक देबेश पति गिरफ्तार, बलात्कार और धोखाधड़ी के लगे गंभीर आरोप