फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Divya Agarwal and Varun Sood appeared together for the first time after the breakup

Divya Agarwal-Varun Sood: ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखाई दिए दिव्या और वरुण, फैंस ने पूछा- पैचअप हो गया क्या?

Sun, 03 Apr 2022 09:48 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

टेलीविजन अभिनेत्री और 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्य अग्रवाल और वरुण सूद सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दोनों के रिलेशनशिप के खत्म होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Divya Agarwal and Varun Sood appeared together for the first time after the breakup
दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री और 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्य अग्रवाल और वरुण सूद काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दोनों के रिलेशनशिप के खत्म होने की जानकारी दी थी। हालांकि दोनों में से किसी ने भी ब्रेकअप करने का कारण नहीं बताया था। हाल ही में दोनों को ब्रेकअप के बाद पहली बार एक साथ देखा गया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।

विज्ञापन

दिव्या अग्रवाल ने जब वरुण से अपने ब्रेकअप की जानकारी साझा की थी तो कहा था कि वह दोनों हमेशा अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। अब दोनों इस बात को सही भी साबित कर रहे हैं। दोनों भले ही रिलेशनशिप में नहीं हैं, लेकिन अच्छे दोस्त जरूर बनकर रह रहे हैं। वहीं, अभी वरुण के जन्मदिन पर भी दिव्या ने उन्हें बधाई दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Divya Agarwal and Varun Sood appeared together for the first time after the breakup
दिव्या अग्रवाल-वरुण सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दिव्या और वरुण एक लाइव डीजे में पहुंचे थे, जहां उनके साथ रणविजय सिंह, श्रुति हसन और उनके ब्वॉयफ्रेंड भी नजर आए। इस दौरान वरुण और दिव्य की बॉन्डिंग भी देखने को मिली। वहीं, वरुण भी दिव्या को प्रोटेक्ट करते नजर आए। दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए और पूछने लगे कि क्या आपका पैचअप हो गया? वहीं, एक यूजर ने लिखा कि दोनों को साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। काश ये दोनों हमेशा साथ ही रहे। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि दिव्या और वरुण की लव स्टोरी एमटीवी के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' से शुरू हुई थी। इसी शो में वरुण ने दिव्या को प्रपोज किया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। यह भी जानकारी सामने आई थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed