फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Dipika Kakar Tested for Breast Cancer After Liver Cancer Surgery

Dipika Kakar: लीवर कैंसर की सर्जरी के बाद दीपिका ने क्यों करवाया ब्रेस्ट कैंसर का टेस्ट? दिया हेल्थ अपडेट

Tue, 15 Jul 2025 01:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Jul 2025 01:43 PM IST
सार

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही हैं। लीवर कैंसर की सर्जरी के बाद इस एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा टेस्ट भी करवाया है। हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग पर दीपिका कक्कड़ ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। 

विज्ञापन
Dipika Kakar Tested for Breast Cancer After Liver Cancer Surgery
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की लीवर कैंसर की सर्जरी हुई। वह इस सर्जरी के बाद ठीक हो ही रही हैं, इसी बीच ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा एक टेस्ट भी करवाया है। ऐसा दीपिका कक्कड़ ने क्यों किया, जानिए?  

विज्ञापन

पति शोएब ने किया पूरा सपोर्ट 
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने यूट्यूब व्लॉग चैनल पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। वह बताती हैं कि लीवर कैंसर की सर्जरी के बाद मैमोग्राफी (ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा टेस्ट) करवाई है। इस टेस्ट के लिए जब दीपिका कक्कड़ गईं तो पति शोएब भी साथ थे। दीपिका ने कहा, ‘जनवरी में जब से ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ कर रही थी, तब से बाएं कंधे में बहुत दर्द हो रहा था। पहले तो कुछ समझ नहीं आया, बाद में डॉक्टर ने बताया कि लिंफ नोड्स के बढ़ने की वजह से यह दिक्कत है। फिर लेफ्ट ब्रेस्ट में भी यह प्रॉब्लम होने लगी। तब डॉक्टर को लगा कि यही दर्द की वजह हो सकता है। टेस्ट के बाद पता चला कि मांसपेशियों में चोट है।’ 

विज्ञापन


सेफ्टी के लिए करवाया मैमोग्राफी टेस्ट 
दीपिका कक्कड़ आगे कहती हैं, ‘मेरी लीवर कैंसर की सर्जरी को लगभग डेढ़ महीना हो गया है। हां, हमने मैमोग्राफी भी की थी क्योंकि लिम्फ नोड्स थे, तब डॉ. श्वेता ने कहा था कि सेफ्टी के लिए हमें इस टेस्ट को तीन महीने में दोबारा करवाना चाहिए। तीन महीने से ज्यादा वक्त हो गया था, फिर से दोबारा मैमोग्राफी टेस्ट करवाया है।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Dipika Kakar: बहुत खतरनाक था दीपिका कक्कड़ का ट्यूमर, क्या दोबारा हो सकता है कैंसर? पति शोएब ने किया ये खुलासा 

इन सीरियल्स के जरिए मशहूर हुईं दीपिका 
दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर कई सीरियल किए हैं, मगर उन्हें पहचान सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के जरिए मिली। अब दीपिका कक्कड़ के करियर फ्रंट की बात करें तो इन दिनों हेल्थ इश्यूज के कारण वह काम नहीं कर पा रही हैं। सीरियल्स में नजर नहीं आ रही हैं। मगर वह यूट्यूब पर अपना लाइफस्टाइल व्लॉग चैनल चलाती हैं। इस व्लाॅग में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बात को साझा करती हैं। अपनी हेल्थ प्रॉब्लम को भी इसी प्लेटफॉर्म के जरिए दीपिका कक्कड़ ने फैंस के साथ साझा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed