{"_id":"5b33798f4f1c1b2e168b47f9","slug":"dipika-kakar-not-quitting-qayamat-ki-raat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद फिर से टीवी पर लौटेंगी 'सिमर', इस बार आएगी 'कयामत की रात'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मौत के बाद फिर से टीवी पर लौटेंगी 'सिमर', इस बार आएगी 'कयामत की रात'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar
'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में काम करती नजर आएंगी। इसके अलावा वो टीवी सीरियल 'कयामत की रात' में भी वो दिखाई दे रही हैं। शो की दिलचस्प कहानी ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि, इस शो का सबसे चौंका देने वाला पहलू था इस शो की मुख्य किरदार सुहासिनी की मौत। दीपिका कक्कड़ द्वारा निभाए जा रहे इस किरदार के दूसरे ही एपिसोड में मौत हो जाती है।
विज्ञापन
शादी के बाद दीपिका का यह कमबैक शो काफी चर्चाओ में था और दो ही एपिसोड के बाद उनके किरदार का खत्म हो जाना दर्शकों को चौंका गया। इससे पहले अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वह अपने काम से कुछ दिनों का ब्रेक ले रही हैं और एक हाउस वाइफ होने का लुत्फ उठायेंगी लेकिन ऐसा लगता है कि दीपिका के लिए टेलीविजन और दर्शकों का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी खबर है कि इस शो के मेकर्स दीपिका के किरदार को बरकरार रख रहे हैं और वह इसमें अलौकिक रूप में होंगी। दीपिका का कहना है कि ‘मैंने अब तक कई सारे किरदार निभाए हैं लेकिन 'सुहासिनी' काफी दिलचस्प है। मुझे खुशी है कि मैं ‘कयामत की रात’ का हिस्सा बनी रहूंगी।’