{"_id":"5950cc764f1c1b6b058b47b5","slug":"dhinchak-pooja-new-song-dilon-ka-shooter-song-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पब्लिक डिमांड' पर रिलीज हुआ ढिंचैक पूजा का गाना 'स्कूटर'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'पब्लिक डिमांड' पर रिलीज हुआ ढिंचैक पूजा का गाना 'स्कूटर'
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
ढिंचैक पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सोशल मीडिया पर हर कोई स्टार बनना चाहता है। कुछ वास्तव में अपना टैलेंट दिखाते हैं तो कुछ जबरदस्ती टैलेंटेड बनना चाहता हैं। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो बस पब्लिक की नजर में आना चाहते हैं और इसके लिए बेफिजूल की फोटो या वीडियो शेयर करते हैं। इन्हीं में से एक हैं ढिंचैक पूजा।
विज्ञापन
'स्वैग वाली टोपी' गाने के बाद से पूजा के 'दारू-दारू' और 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाने रिलीज हुए जिन्हें लोगों ने इतना 'पसंद' किया कि इन पर आए कमेंट तक छिपा दिए गए।
विज्ञापन
ढिंचैक पूजा का एक और गाना आया है जिसके बोल हैं 'दिलों का शूटर मेरा स्कूटर'। पिछले गाने में जहां पूजा ऑडी में नजर आई थीं वहीं इस बार वो स्कूटर पर आ गई हैं। हालांकि वो 'वेस्पा' चलाते नजर आ रही हैं जो सबसे मंहगे स्कूटर में से एक है। हर गाने में उनके दोस्त भी पीछे होते हैं लेकिन इसमें वो अकेले नजर आ रही हैं। अब इसका कारण तो वो और उनके दोस्तों को ही पता होगा।
विज्ञापन
पूजा ने ये गाना 'पब्लिक डिमांड' पर रिलीज किया है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उन्होंने गाना शेयर करते हुए खुद ये लिखा है। पूजा के गानों से ज्यादा वो इसलिए फेमस हैं क्योंकि हर गाने के बाद वो ट्रोल होने लगती हैं। आप भी सुनिए ढिंचक पूजा का ये गाना।