{"_id":"c36dca08003d4b2141bde2db8d1a92c5","slug":"delhi-gangrape-case-will-be-telicast-in-crime-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते टीवी पर दामिनी गैंगरेप की सच्ची दास्तान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अगले हफ्ते टीवी पर दामिनी गैंगरेप की सच्ची दास्तान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप की दास्तान अब छोटे पर्दे पर दिखाई जाएगी। यह कार्यक्रम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
16 दिसंबर के दिल्ली गैंगरेप केस की दास्तान अब छोटे पर्दे पर दिखाई जाएगी। सोनी चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम 'क्राइम पेट्रोल' में देश की इस दर्दनाक कहानी को प्रसारित किया जाएगा।
गतवर्ष 16 दिसंबर को पैरामैडिकल छात्रा के साथ चलती बस में पांच लोगों ने बलात्कार किया था। आरोपी रेप के बाद छात्रा को मरणासन्न अवस्था में बस से बाहर फैंक गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग के बीच झूलती छात्रा ने आखिरकार दम तोड़ दिया था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
इस जघन्य वारदात के बाद ही इस पर आधारित एपीसोड को 'क्राइम पेट्रोल' में दिखाए जाने की योजना थी। जिसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने न दिखाने का आर्डर दिया था।
विज्ञापन
मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार मीडिया में रेप विकटिम व उसके परिवार की निजता व संवदेना का ख्याल रखते हुए इस केस में फैंसला आने तक केस के प्रसारण पर रोक लगाई गई थी।
लेकिन अब जबकि केस पर फैंसला आ चुका है और आरोपियों की पहचान फोटो सहित सार्वजनिक कर दी गई है सोनी चैनल केस को प्रसारित करने का मन बना चुका है। सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते से यह एपीसोड टेलीकास्ट किया जाएगा।