फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   deepshikha out from bigg boss 8

बिग बॉस से निकल दीपशिखा ने खोले वहां के राज

Wed, 15 Oct 2014 08:04 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
deepshikha out from bigg boss 8

अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह 'बिग बॉस 8' से इतनी जल्दी बेदखल हो जाएंगी। लेकिन उन्हें साथी प्रतिभागी पुनीत इस्सर के बर्ताव से हैरानी है।

विज्ञापन


'बिग बॉस' के घर से रविवार को बेदखल हुई दीपशिखा ने कहा, "मैं वहां 20 दिन रही और खूब मजा किया। यह लगातार चलने वाली पार्टी जैसा था। मैंने पीठ पीछे वार करने वाले तीन लोगों को छोड़कर सभी के साथ दोस्ती की।"
विज्ञापन


उन्होंने पुनीत इस्सर, प्रणीत भट्ट और प्रीतम सिंह को पीठ में छुरा घोंपने वाला बताया। 'सोन परी' और 'होंगे जुदा ना हम' सरीखे टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर चुकीं दीपशिखा पुनीत से खासतौर पर गुस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोगले हैं बिग बॉस के घर के लोग

deepshikha out from bigg boss 8

डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' की पूर्व प्रतिभागी दीपशिखा ने कहा, "वह अविश्वसनीय रूप से दोगले हैं। हम जब एक सीक्रेट सोसाइटी का हिस्सा थे और एक कमरे में बंद थे, तो मैंने उनकी एक मां की तरह देखभाल की। वह बहुत बीमार हो गए थे, क्योंकि उन्हें बंद जगहों से घबराहट होती है। उन्होंने मेरे देख-रेख और चिंता करने पर बहुत आभार व्यक्त किया था।"

उन्होंने कहा, "लेकिन वह जब 'बिग बॉस' के घर में गए तो उनका बर्ताव बदल गया। शुरूआत में मैंने सोचा कि उन्हें नहीं मालूम कि दूसरे प्रतिभागियों के साथ तालमेल कैसे बिठाएं। मुझे अब अहसास होता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं।"

दीपशिखा कहती हैं कि उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में बहुत सारे दोस्त बनाए हैं। मैंने उन्हें कहा कि शो खत्म होने के बाद हम सब मेरे फार्म हाउस में मिलकर एक पार्टी करेंगे। 'बिग बॉस' में इन 20 दिनों में इंसान के व्यवहार के बारे में बहुत कुछ जाना है। इसके अलावा मुझे सलमान के साथ रहने को मिला। मैं घर में रेखा जी और ऋतिक रोशन से भी मिली। और क्या चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed