Deepika Singh: दीपिका सिंह ने 'बेशरम रंग' पर जमकर किया डांस, यूजर्स बोले- कोई भाबो को बुलाओ
दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह ग्रे कलर की ड्रेस में 'बेशरम रंग' गाने पर डांस करती दिखीं। साथ ही, उन्होंने दीपिका पादुकोण के स्टेप्स भी कॉपी किए।
विस्तार
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा दीपिका ने सीरियल 'दीया और बाती हम' में संध्या बींदणी के किरदार से अपनी पहचान बनाई। अपने किरदार और अभिनय के चलते आज वह घर-घर में पहचानी जाती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान के गाने 'बेशरम रंग' पर डांस करते हुए वीडियो साझा किया।
बेशरम रंग पर दीपिका ने साझा किया वीडियो
वीडियो में दीपिका सिंह में ग्रे कलर की ड्रेस पहनकर 'बेशरम रंग' पर डांस करती दिखीं। इसके अलावा उन्होंने दीपिका पादुकोण के स्टेप्स भी कॉपी करने का प्रयास किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि लंबे समय बाद मेरा बिना तैयारी किया हुआ ट्रेंडिंग रील, सिर्फ इस गाने के प्यार के लिए।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार ने छोड़ दी आनंद एल राय की 'गोरखा'? निर्माता ने खुद बताई पूरी सच्चाई
यूजर्स ने किए फनी कमेंट्स
दीपिका के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लाइन लग गई। ज्यादातर यूजर्स उन्हें इस डांस के लिए छेड़ते और मस्ती मजाक करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'भाबो को कोई तो बुलाओ'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- संध्या बहू अपनी मर्यादा भूल रही हो। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि आप एक्टर अच्छी हो, लेकिन आपको डांस नहीं आता है। फैंस लगातार फनी कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नए साल पर भगवान के दर पर माथा टेकने पहुंचे ये सेलेब्स
'दीया और बाती हम' से बनाई अपनी पहचान
दीपिका सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन इन मार्केटिंग में मास्टर्स किया था। दीपिका ने साल 2011 में दीया और बाती हम सीरियल से एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल से उन्हें काफी शाेहरत मिली। साल 2014 में उन्होंने रोहित राज गोयल से शादी की थी।
यह भी पढ़ें- Athiya Shetty-Kl Rahul: सामने आ गई अथिया-राहुल की शादी की तारीख, ये होगा वेडिंग वेन्यू!