फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   couple in bigg boss

कुछ भी कहो, बिग बॉस ने जोड़ियां भी तो बनाई हैं

Mon, 10 Nov 2014 08:49 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
couple in bigg boss

बिग बॉस 1

विज्ञापन


बिग बॉस में पहली जोड़ी बनी थी अनुपमा वर्मा और आर्यन वैद्य की। बिग बॉस के पहले ही सीजन में इन दोनों की जोड़ी बन गई थी। दोनों के घर से बाहर निकलने तक यह जोड़ी बनी रही थी। लेकिन, बाद में ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। अटकलें तो यह लगाई गईं कि एक रणनीति के तहत दोनों ने प्यार का ड्रामा किया था, ताकि ज्यादा वोट मिल सकें।

बिग बॉस 2


बिग बॉस-2 में राहुल महाजन, पायल रोहतगी और मोनिका बेदी का प्रेम त्रिकोण काफी मजेदार था। यहां प्यार, रोमांस और ब्रेकअप सबकुछ देखने को मिला। राहुल और पायल की जोड़ी के बारे में अटकलें थीं कि ये दोनों ‘बिग बॉस’ के घर में जाने से पहले ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, राहुल जल्दी ही पायल से दूर हो गए और उनका ध्यान गया मोनिका बेदी की तरफ। पायल को नजरअंदाज करके राहुल ने मोनिका को शादी तक के लिए प्रपोज कर दिया था, जिसे मोनिका ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन


बिग बॉस 3


बिग बॉस- 3 में जर्मन मॉडल और एक्ट्रेस क्लॉडिया सिजेला और प्रवेश राना के बीच भी कुछ-कुछ हुआ था। प्रवेश उन्हें हिंदी सिखा रहे थे। हालांकि, घर से बाहर आने के बाद क्लॉडिया ने खुद ही सफाई दी थी कि हम दोनों सिर्फ दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्यार का फुल ड्रामा

couple in bigg boss

बिग बॉस 4

बिग बॉस के सीजन चार में एक जोड़ी बनी वीना मलिक और अश्मित पटेल की। ये जोड़ा एक-दूसरे के करीब आया ही था कि सारा खान और अश्मित पटेल एक-दूसरे के हो जाने के ख्वाब देखने लगे। रिश्ते कैसे बदलते हैं, इसकी बानगी सीजन-4 में दिखी। अश्मित को भाई बनाकर सारा ने जोड़ी बनाई अली मर्चेंट के साथ। दोनों ने बाकायदा ‘बिग बॉस’ के घर में शादी भी की, लेकिन शादी नहीं टिकी।

बिग बॉस 5


इस सीजन में पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की जोड़ी बनी। और सुनने में आया है कि इनका रिलेशनशिप अभी तक बरकरार है।

बिग बॉस 6


इस सीजन में जोड़ी बनी थी निकेतन और करिश्मा की। इस जोड़ी के बारे में खुलासा भी हुआ था कि 'यह पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे।' शो में निकेतन ने भी करिश्मा से अपने रिलेशनशिप की बात की थी। हालांकि, बाकी जोड़ियों की तरह ही अब दोनों के रास्ते भी अलग हैं। शायद यहां बनने वाली जोड़ियां सिर्फ कुछ दिन ही चलती हैं।

इनके चर्चे सबसे ज्यादा

couple in bigg boss

बिग बॉस 7
बिग बॉस’ के पिछले सीजन में तो एक नहीं बल्कि दो-दो जोड़ियां बन कर निकलीं। जिनमें से एक थी गौहर और कुशाल की जोड़ी। कुशाल ने तो ‘बिग बॉस’ के घर में यह तक कहा था कि वह गौहर के साथ ही बूढ़े होना चाहते हैं। बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं और फिर से पैचअप भी हो गया। दोनों की जोड़ी सलामत है। इस सीजन की दूसरी जोड़ी तनीषा और अरमान कोहली का रोमांस भी काफी सुर्खियों में रहा। ‘बिग बॉस’ से बाहर जाकर भी दोनों की रिलेशनशिप काफी बढ़िया ढंग से चली और बात परिवारों तक भी पहुंची। मगर हाल ही में दोनों ने बताया कि वे अब साथ नहीं हैं।

बिग बॉस 8

इस सीजन में सोनाली राउत और गौतम गुलाटी के बीच प्रेम की बातें चलीं। दोनों अपने सुख-दुख बांटते नजर आए। लेकिन, अब सोनाली का झुकाव उपेन पटेल की तरफ भी देखा जा रहा है। खबरें हैं कि सोनाली दोनों को लेकर कंफ्यूज हैं। अब देखते हैं कि घर से निकलने के तक उनकी जोड़ी किसके साथ बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed