फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Comic Actor Sudesh Lehri Talk About Struggle Days At Archana Puran Singh Vlog Channel

Sudesh Lehri: एक थप्पड़ ने कैसे बदल दी सुदेश लहरी की जिंदगी, संघर्ष के दिनों को याद करके हुए भावुक

Fri, 31 Jan 2025 05:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jan 2025 05:18 PM IST
सार

कॉमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ-2’ में नजर आ रहे हैं। टीवी पर एक लंबे समय से वह अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसा रहे हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया। अपने इसी संघर्ष को वह हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के साथ साझा करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Comic Actor Sudesh Lehri Talk About Struggle Days At Archana Puran Singh Vlog Channel
कॉमेडियन सुदेश लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमेडियन सुदेश लहरी को कृष्णा अभिषेक के साथ दर्शकों ने खूब कॉमेडी करते देखा है। वह एक सफल कॉमेडियन होने के अलावा काफी अच्छे सिंगर भी हैं। हाल ही में सुदेश लहरी, अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब व्लॉग चैनल पर नजर आए। अर्चना पूरन सिंह भी फिल्मों और टीवी पर अपनी काॅमेडी के लिए जानी जाती हैं। अर्चना और उनके परिवार से बातचीत के दौरान सुदेश ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया, अपनी करियर जर्नी के बारे में बताया। इस दौरान सुदेश ने वह पल भी साझा किया, जब उन्हें एक थप्पड़ पड़ा और उसके बाद कैसे उन्होंने अपनी जिंदगी को बदलने का फैसला ले लिया। 

विज्ञापन

Comic Actor Sudesh Lehri Talk About Struggle Days At Archana Puran Singh Vlog Channel
अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी के साथ सुदेश लहरी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

थप्पड़ पड़ने वाली बात बताई 
सुदेश लहरी, अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार को बताते हैं कि जब वह स्ट्रगल कर रहे थे तो अपना एक आर्केस्ट्रा चलाते थे, शादी में गाना गाने जाते थे। एक शादी में गाना गा रहे थे कि एक शराबी स्टेज पर आया और उनको जोर का थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ से सुदेश सदमे में आ गए, उन्हें समझ नहीं नहीं आया कि ये क्यों हुआ? वह शो खत्म करके घर आए और अपनी पत्नी को कहा कि लोगों को उनकी कला की कद्र नहीं क्योंकि वह एक बड़ा नाम नहीं हैं। 

जब अपना घर बेच दिया था
आगे सुदेश बताते हैं कि उन्होंने अपना घर बेचा, आर्केस्ट्रा वालों को पैसे दिए। इसके बाद वह बतौर काॅमेडियन काम करने लगे। कुछ सालों बाद पंजाबी सीरियल, फिल्मों में नजर। बाद में कॉमेडी सर्कस नाम के एक हिंदी कॉमेडी शो का हिस्सा बने, इसकी जज अर्चना ही थीं। इस मंच से सुदेश को शोहरत मिली। 

हर तरह का काम किया 
सुदेश लहरी अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग में यह भी बताते हैं कि कॉमेडियन बनने से पहले उन्होंने परिवार चलाने के लिए हर तरह का काम किया है, सब्जी बेची, फैक्ट्री में काम किया, आर्केस्ट्रा में गाना गया। इन सभी चीजों ने उनके कॉमेडी के हुनर को निखार दिया। आज वह इन सभी अनुभवों को अपनी कॉमेडी में इस्तेमाल करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed