फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   comedian Sunil Grover selling peanuts on roadside after leaving The Kapil Sharma Show videos goes viral

Sunil Grover: कपिल का शो छोड़ने के बाद सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Tue, 15 Nov 2022 02:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 15 Nov 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
comedian Sunil Grover selling peanuts on roadside after leaving The Kapil Sharma Show videos goes viral
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन सुनील सिंह ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे मूंगफली भूनते नजर आ रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि खुद सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर यह वीडियो साझा किया है। बता दें कि जब से कॉमेडियन का यह वीडियो सामने आया है, तब से उनके फैंस परेशान हो गए हैं। उनके मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने बड़े कॉमेडियन को मूंगफली बेचनी पड़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने पूछे तरह-तरह के सवाल
फैंस उनके वीडियो पर कमेंट कर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'भइया पता दे दो हम भी आ जाते हैं।' अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कैसे दिन आ गए हैं'। एक यूजर नें कॉमेडियन मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया, 'द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद आपकी ऐसी हालत हो गई है।' वहीं, कुछ अभिनेता का वीडियाे देख हैरान-परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?
बता दें कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर वीडियोज शेयर कर अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करते रहते हैं। यह वीडियो भी उन्होंने अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए ही साझा किया है। इसमें काॅमेडियन एक मूंगफली बेचने वाले की दुकान में बैठकर मूंगफली को भूनते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुनील ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'खाओ खाओ खाओ'। बता दें कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed