Ranveer-Deepika: सालगिरह पर रणवीर ने दीपिका को दिया सरप्राइज, चॉकलेट और फूल लेकर पहुंचे ऑफिस, देखें तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ranveer-Deepika Love: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई। हालांकि, वर्क कमिटमेंट की वजह दोनों न ही वेकेशन पर जा सके और न ही कोई पार्टी होस्ट कर सके। लेकिन, इस दिन को खास बनाने के लिए रणवीर ने दीपिका पादुकोण के सेट पर जाकर बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया।
जब दीपिका पादुकोण सेट पर काम में व्यस्त थीं, तब रणवीर सिंह फूल और चॉकलेट के साथ वहां पहुंच गए और उन्होंने अभिनेत्री को बेहद प्यारा सरप्राइज दिया। इतना ही नहीं रणवीर ने वहां मौजूद सभी पुरुषों को अपनी पार्टनर को स्पेशल फील कराने को लेकर सलाह भी दी।
रणवीर ने इस खास दिन की झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की। अभिनेता द्वारा साझा की गई तस्वीर में दीपिका अपने कार्यालय में लैपटॉप पर काम करती नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ है और बालों को बन में बांध रखा है। रणवीर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "जब उसे आपकी सालगिरह पर काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दें..."। रणवीर ने आगे लिखा, "फूलों और चॉकलेट की शक्ति को कभी कम मत समझना। नोट लें और बाद में मुझे धन्यवाद दें...।"