फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Charu Asopa: Sushmita Sen Sister in law reveals shocking secrets about lockdown incidents with Rajeev Sen

Charu Asopa-Rajeev Sen: चारू असोपा ने फिर खोले अतीत के राज, बताया लॉकडाउन में कैसे बिन बताए गायब हुए थे राजीव

Sun, 06 Nov 2022 12:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 PM IST
सार

राजीव और चारू एक-दूसरे के ऊपर कई तरह के आरोप मढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब एक बार फिर एक साक्षात्कार में चारू असोपा ने अपनी शादी के कई और राज खोले हैं, जिन्हें सुन सभी हैरान हैं।

विज्ञापन
Charu Asopa: Sushmita Sen Sister in law reveals shocking secrets about lockdown incidents with Rajeev Sen
चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा की निजी  जिंदगी पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। उनका और उनके पति राजीव सेन के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों हर बीतते दिन एक-दूसरे के ऊपर नए-नए आरोप लगा रहे हैं। राजीव और चारू एक-दूसरे के ऊपर कई तरह के आरोप मढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब एक बार फिर एक साक्षात्कार में चारू असोपा ने अपनी शादी के कई और राज खोले हैं, जिन्हें सुन सभी हैरान हैं।

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री चारू असोपा जिस दिन से राजीव सेन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं, उसके कुछ दिन बाद से ही उनकी जिंदगी में उठापटक चल रही है। दोनों के रिश्ते में अब इतनी खटास पड़ चुकी है कि दोनों आए दिन मीडिया के सामने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब हाल ही में एक बार फिर चारू असोपा ने एक इंटरव्यू में अपने अतीत के पन्नों को दोबारा पलटा और कई राज पर से पर्दा उठाया। इस दौरान चारू कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोती भी दिखाई दीं। 
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने नए गाने 'गाम में रोला' पर बनाई रील, पोशाक में कातिल लग रहीं डांसिंग क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन

चारू असोपा ने इंटरव्यू में हुई बातचीत के दौरान बताया कि उनके पति की एक आदत है कि जब भी कोई टेंस सिचुएशन होती है तो वह उस पर बात करने की बजाए चुपचाप उठकर चले जाते हैं और फिर उनकी कोई खोज-खबर नहीं रहती। वह अपने अतीत के बारे में बताते हुए रो पड़ीं। चारू ने आगे बताया उन्हें राजीव की आदत का एहसास पहली बार लॉकडाउन में हुआ था, जब वह बिना बताए तीन महीने के लिए गायब हो गए थे। उस दौरान चारू बहुत ज्यादा अकेली पड़ गई थीं। इतना ही नहीं बिना बताए जाने के साथ-साथ राजीव सेन ने चारू असोपा को हर जगह से उन्हें ब्लॉक भी कर दिया था।
Laal Salaam: बेटी ऐश्वर्या की फिल्म में नजर आएंगे रजनीकांत! 'लाल सलाम' में थलाइवा निभाएंगे यह किरदार

विज्ञापन

चारू ने आगे बताया कि जब उन्हें उस जगह का पता चला था, जहां राजीव रह रहे थे तब उन्होंने वहां की बिल्डिंग के गार्ड को फोन लगाया था। चारू ने बताया कि राजीव सेन ने अपनी बिल्डिंग के गार्ड से कह रखा था कि अगर उनकी पत्नी का फोन आता है तो उसे जरा भी एंटरटेन करने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें इससे पहले राजीव ने चारू के ऊपर करण मेहरा के साथ अफेयर में रहने का आरोप लगाया था, जिसपर चारू ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
Puneet Issar: जब दुर्योधन बनने की वजह से शर्मसार हुए पुनीत इस्सर, दावत में बुलाकर भी नहीं परोसा गया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed